कानपुर: घर से निकले युवक का सड़क किनारे मिला शव, मचा हड़कंप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर। सिकंदरा थानाक्षेत्र में देर रात घर निकले युवक का शव महमूदपुर झाल मार्ग पर मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई और परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। वहीं मौके पर मौजूद फॉरेंसिक टीम ने भी एक-एक कर …

कानपुर। सिकंदरा थानाक्षेत्र में देर रात घर निकले युवक का शव महमूदपुर झाल मार्ग पर मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई और परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। वहीं मौके पर मौजूद फॉरेंसिक टीम ने भी एक-एक कर तथ्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मिली जानकारी के  अनुसार मंगलपुर थानाक्षेत्र के भारतेन्द्र उर्फ लालू (32) पुत्र स्वर्गीय चंद्रशेखर देर रात नौ बजे के लगभग अपने घर से दुकान जा रहा था। वो जैसे ही सूर्या होटल की तरफ आया उसने अपने भाई को फोन पर बुलाया और कहा कि वो सूर्या होटल के पास है, उसे यहां से लेने आ जाओ। इसके बाद उसका भाई मुजफ्फरपुर से सूर्या होटल के पास आ गया।

इसके बाद मृतक भारतेन्द्र ने कहा कि एक सवारी है। पहले उसे गांव छोड़ आओ तो भाई ने कहा कि ठीक है, पहले वो मूंगफली ले आए, इसके बाद सवारी को छोड़ देगा। यह कहकर भाई वापस अपने घर मुजफ्फरपुर चला आया। इसी बीच करीब 2 घंटे बाद भारतेन्द्र ने अपने भाई के नंबर पर दोबारा फोन किया तो छोटे भाई ने फोन नहीं उठाया।

मृतक के परिवार में है छोटा भाई और बूढ़ी मां 

इसके बाद अगले दिन दोपहर को जब गांव के लोग सूर्या होटल के पास से गुजरे तो देखा कि भारतेंद्र का मृत शव सड़क किनारे पड़ा है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिवारजन रोने-बिलखने घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस को मामले की जानकारी दी। बताया जा रहा है कि मृतक के परिवार में उसका एक छोटा भाई और बूढ़ी मां है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए क्षेत्राधिकारी रविकांत गौड़ ने बताया कि मृतक युवक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही  वैधानिक कार्रवाई की जा सकेगी।

ये भी पढ़ें: कानपुर: जिम्मेदारी का निर्वहन नहीं करने वाले अधिकारी होंगे दंडित: जिलाधिकारी

संबंधित समाचार