हरदोई: जिले में कोरोना विस्फोट से हड़कंप, मिले 71 नए मरीज
हरदोई। जिले में बुधवार का दिन कोरोना विस्फोट का दिन रहा। कोरोना वायरस से संक्रमित 71 लोग सामने आए हैं। इसके बाद यह संख्या बढ़कर 238 पहुंच गई है। कोरोना के बढ़ते मामलों से जहां जिला प्रशासन के हाथ-पैर फूल रहे हैं, वही लोगों में कोविड प्रोटोकॉल के प्रति लापरवाही साफ देखी जा रही है …
हरदोई। जिले में बुधवार का दिन कोरोना विस्फोट का दिन रहा। कोरोना वायरस से संक्रमित 71 लोग सामने आए हैं। इसके बाद यह संख्या बढ़कर 238 पहुंच गई है। कोरोना के बढ़ते मामलों से जहां जिला प्रशासन के हाथ-पैर फूल रहे हैं, वही लोगों में कोविड प्रोटोकॉल के प्रति लापरवाही साफ देखी जा रही है ।
बुधवार सुबह पहली सूची 46 संक्रमित लोगों की आई, इसके बाद दोपहर में दूसरी सूची में 16 लोग संक्रमित पाए गए। इसके अलावा तीसरी सूची शाम के करीब पांच बजकर तीन मिनट पर आई जिसमें नौ कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए। इस तरह कुल 71 कोरोना वायरस संक्रमित रोगी जिले में मिले हैं ।
बता दें कि जिले में तीसरी लहर में कोरोना संक्रमितों की ये अब तक की सबसे बड़ी संख्या है। इससे पहले मंगलवार तक आशंका जताई जा रही थी कि कोरोना मरीजों की संख्या 167 रहेगी लेकिन बुधवार को 71 नए कोरोना केस मिलने के बाद अब यह संख्या बढ़कर 238 पहुंच गई है।
ये भी पढ़ें: लखनऊ: प्रदेश मुख्यालय पर धूमधाम से मनाया जा रहा प्रियंका गांधी का जन्मदिन
यूपी में तेजी से बढ़ रहे कोरोना के मामले
बता दें कि पूरे देश के अतिरिक्त यूपी में भी तेजी से कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं। लोगों की लापरवाही और मास्क का प्रयोग न करने से कोरोना संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। लोग न तो मास्क का प्रयोग कर रहे हैं और न ही हाथ सेनेटाइज कर रहे हैं। इसके अतिरिक्त केवल रात को ही नाइट कर्फ्यू लगा होने के कारण बाजारों में भीड़ भी खूब जुट रही है। शायद ये ही कारण है कि यूपी के विभिन्न जिलों में कोरोना के केसेज में तेजी से विकास हो रहा है।
