मुरादाबाद : दहेज में कार न मिलने पर पत्नी को घर से निकाला, दूसरी महिला को लेकर फरार
मुरादाबाद, अमृत विचार। दहेज में कार की मांग पूरी नहीं होने पर ससुराल वालों ने महिला पर जमकर अत्याचार किए। पति ने अप्राकृतिक संबंध बनाए और देवर ने दुष्कर्म का प्रयास किया। शिकायत पर उल्टे उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। इसके बाद पति दूसरी महिला को लेकर फरार हो गया। पीड़िता ने लालची …
मुरादाबाद, अमृत विचार। दहेज में कार की मांग पूरी नहीं होने पर ससुराल वालों ने महिला पर जमकर अत्याचार किए। पति ने अप्राकृतिक संबंध बनाए और देवर ने दुष्कर्म का प्रयास किया। शिकायत पर उल्टे उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। इसके बाद पति दूसरी महिला को लेकर फरार हो गया।
पीड़िता ने लालची ससुराल वालों के खिलाफ कार्रवाई कराने के लिए एसएसपी से गुहार लगाई। बिलारी थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने बताया कि फरवरी 2018 में उसकी शादी संभल जिले के हयातनगर थाना क्षेत्र निवासी युवक के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ससुराल वाले कम दहेज को लेकर ताने मारते थे। दहेज में कार की मांग को लेकर उसका उत्पीड़न करने लगे। पति उसके साथ अप्राकृतिक संबंध बनाता था। विरोध पर उसकी पिटाई करता था। आरोप है कि देवर भी उस पर बुरी नजर रखता था।
पीड़िता के अनुसार 10 सितंबर को पति की गैरमौजूदगी में देवर कमरे में घुस आया और दुष्कर्म का प्रयास किया। पीड़िता ने खेत से लौटने पर पति को पूरी बात बताई तो वह उल्टा उसे डांटने लगा। इसके बाद पति, सास-ससुर, ननद और देवर ने एकराय होकर उसे घर से निकाल दिया। पीड़िता ने बताया कि अब उसे पता चला है कि पति किसी और महिला को लेकर भाग गया है। एसएसपी बबलू कुमार ने एसएचओ बिलारी को तत्काल मामले में जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
