अमरोहा : मारपीट और लूट के शिकार व्यक्ति की शिकात दर्ज नहीं कर रही पुलिस
ढवारसी/अमरोहा/अमृत विचार। चालक को बंधक बनाकर बदमाशों ने ई-रिक्शा और पांच हजार की नकदी लूट ली। पीड़ित मुकदमा दर्ज कराने के लिए एक से दूसरे थाने के चक्कर लगा रहा है। आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव गारवपुर उर्फ रुस्तमपुर निवासी जगदीश पुत्र रामप्रसाद ने दो सप्ताह पहले अपनी कुछ जमीन बेचकर एक नया ई-रिक्शा खरीदा …
ढवारसी/अमरोहा/अमृत विचार। चालक को बंधक बनाकर बदमाशों ने ई-रिक्शा और पांच हजार की नकदी लूट ली। पीड़ित मुकदमा दर्ज कराने के लिए एक से दूसरे थाने के चक्कर लगा रहा है। आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव गारवपुर उर्फ रुस्तमपुर निवासी जगदीश पुत्र रामप्रसाद ने दो सप्ताह पहले अपनी कुछ जमीन बेचकर एक नया ई-रिक्शा खरीदा था। जिसको चला कर वह अपने परिवार का पालन पोषण कर रहा था।
रोजोना की तरह वह बुधवार की शाम लगभग चार बजे ढवारसी बस स्टैंड पर अपना ई- रिक्शा लेकर खड़ा हुआ था। तभी बाइक पर सवार दो युवक उसके पास आए। उन्होंने मटर की बोरी लाने को कहकर 300 रुपये किराया तय किया। ढवारसी से ई-रिक्शा में दो युवकों को बैठकर साथ चल दिया। जब वह सैदनगली थाना क्षेत्र के गांव सकतपुर पहुंचा तो ई-रिक्शा में बैठे युवक ने पास के ही खेत से मटर बोरी से लाने को कहा। चालक जगदीश ई-रिक्शा रोड पर ही खड़ा कर मटर की बोरी उठाने चला गया। जब चालक वहां पहुंचा तो साथ गए दोनों युवकों ने चाकू के बल पर पीड़ित के मुंह पर टेप लपेटकर हाथ-पैर बांध दिए। उसे खेत में बंधा छोड़कर जेब में रखी 5000 की नकदी, मोबाइल और ई-रिक्शा लेकर फरार हो गए।
इसके बाद ग्राम प्रधान पीड़ित को साथ लेकर ढबारसी पुलिस चौकी पहुंचा। चौकी पुलिस ने घटना का स्थान थाना सैदनगली क्षेत्र बताकर पीड़ित को टरका दिया। जिसके बाद ग्राम प्रधान ने सैदनगली थानाध्यक्ष से बात की तो उन्होंने भी इधर-उधर की बात बनाकर तहरीर लेने से इनकार कर दिया। ढबारसी पुलिस चौकी इंचार्ज धर्मेंद्र सिंह का कहना है कि पीड़ित आया था, लेकिन घटना सकतपुर की है। जो थाना सैदनगली में आता है।
पीड़ित आदमपुर थाना क्षेत्र के ढबारसी से सवारी बैठाकर ले गया था। जिससे घटना आदमपुर पुलिस के अंतर्गत आती है। इसलिए पीड़ित को आदमपुर पुलिस को तहरीर देनी चाहिए।-सत्येंद्र कुमार सिंह, थानाध्यक्ष सैदनगली
