रामपुर के लोगों से मिलकर खुश हुईं अमेरिकी इतिहासकार मौरा मिशेल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार। भारत की कला, संस्कृति और इतिहास में रुचि रखने वाली अमेरिकी इतिहासकार मौरा मिशेल ने शहर और देहात में लोगों से मिलकर खुशी जताई। अमेरिकी इतिहासकार मौरा मिशेल ने कहा कि असली भारत ग्रामीण क्षेत्र में ही बसता है और यहां के लोग बहुत अच्छे हैं। मौरा मिशेल ने कहा कि रामपुर …

रामपुर, अमृत विचार। भारत की कला, संस्कृति और इतिहास में रुचि रखने वाली अमेरिकी इतिहासकार मौरा मिशेल ने शहर और देहात में लोगों से मिलकर खुशी जताई। अमेरिकी इतिहासकार मौरा मिशेल ने कहा कि असली भारत ग्रामीण क्षेत्र में ही बसता है और यहां के लोग बहुत अच्छे हैं। मौरा मिशेल ने कहा कि रामपुर आकर उन्हें बेहद खुशी महसूस हुई है।

बुधवार को मौरा मिशेल नूरमहल पहुंचीं, जहां पूर्व मंत्री नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां ने उनका स्वागत किया। इसके बाद वह नवेद मियां के साथ शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष डा. शहनाज रहमान के आवास पर पहुंचीं और युवतियों से बातचीत की। उन्होंने ग्राम बकेनिया में पूर्व प्रधान पदम सिंह और लदौरी में पूर्व प्रधान राम प्रकाश लोधी के आवास पर ग्रामीणों विशेषकर महिलाओं से बातचीत की।

उन्होंने कहा कि असली भारत ग्रामीण क्षेत्र में ही बसता है और यहां के लोग बहुत अच्छे हैं। मौरा मिशेल ने कहा कि रामपुर आकर उन्हें बेहद खुशी महसूस हुई है। उन्होंने कहा भारत और अमेरिका अच्छे मित्र हैं। अमेरिका के लोगों को भारतीय बहुत पसंद करते हैं। वह गुरुवार को भी रामपुर में रहेंगी।

संबंधित समाचार