बरेली: कोरोना के सक्रिय मामले 943 हुए, 142 नए मरीज मिले
बरेली, अमृत विचार। जिले में कोरोना संक्रमण के नये मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है। बुधवार को जिले में 142 मरीजों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। जिसमें अधिकांश शहरी क्षेत्र के हैं। लगातार बढ़ रहे कोरोना के नये मामलों से विभागीय अधिकारियों में खलबली मची हुई है। बुधवार को जिन मरीजों में …
बरेली, अमृत विचार। जिले में कोरोना संक्रमण के नये मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है। बुधवार को जिले में 142 मरीजों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। जिसमें अधिकांश शहरी क्षेत्र के हैं। लगातार बढ़ रहे कोरोना के नये मामलों से विभागीय अधिकारियों में खलबली मची हुई है।
बुधवार को जिन मरीजों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है इनमें सेना के दो जवान, भारतीय स्टेट बैंक की विलासपुर शाखा के ब्रांच मैनेजर, निजी स्कूल की एक शिक्षिका, निजी मेडिकल कॉलेज की दो एमबीबीएस की छात्राएं, सैनिक अस्पताल की एक डॉक्टर और मुख्य अभियंता, सेना के लांस नायक, एक बैंक कर्मी, निजी कंपनी का एक सुरक्षा गार्ड, एक कपड़ा कारोबारी, एक पुलिस कर्मी, निजी कॉलेज का एक असिस्टेंट प्रोफेसर, निजी मेडिकल कॉलेज का कर्मचारी समेत अन्य मरीज मिले हैं।
कोरोना के सक्रिय मामले 943
सर्विलांस सेल के प्रभारी डॉ. अनुराग गौतम के अनुसार बुधवार को जिले में 142 कोरोना के नये मरीज मिले हैं। वहीं जिले में सक्रिय मामलों की संख्या 943 तक पहुंच गई हैं, लोगों से अपील है कि कोरोना से बचाव की गाइड लाइन का कड़ाई से पालन करें।
