बहराइच: रंजिश में दबंगों ने घर में लगाई आग, मकान जलकर हुआ खाक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। अली नगर गांव निवासी ग्रामीण के फूस के मकान को दबंगों ने रंजिश में जला दिया। परिवार की महिला ने भागकर अपनी और बच्चों की जान बचाई। पुलिस दबंगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर हिरासत में लिया है। परिवार के लोग खुले आसमान के नीचे रहने पर मजबूर हो गए हैं। बौंडी थाना क्षेत्र …

बहराइच। अली नगर गांव निवासी ग्रामीण के फूस के मकान को दबंगों ने रंजिश में जला दिया। परिवार की महिला ने भागकर अपनी और बच्चों की जान बचाई। पुलिस दबंगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर हिरासत में लिया है। परिवार के लोग खुले आसमान के नीचे रहने पर मजबूर हो गए हैं।

बौंडी थाना क्षेत्र के ग्राम अली नगर निवासी मोहम्मद लज्जन पुत्र जफर अली की रंजिश पड़ोसी बाबूलाल और पंकज से चल रही है। बुधवार रात को बाबूलाल और पंकज पहुंचे। सभी ने लज्जन को अशब्द कहे। गांव के लोगों ने बृहस्पतिवार सुबह फैसला करने की बात कही। लज्जन का कहना है कि वह परिवार समेत घर के अंदर चले गए, लेकिन दबंगों ने अपशब्द कहना बंद नहीं किया।

रात 11.30 बजे के आसपास दबंग पुनः घर के सामने पहुंचे। सभी ने अपशब्द कहते हुए लज्ज़न के मकान को आग के हवाले कर दिया। मकान धू धू कर जलने लगा। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर आग बुझाया। वहीं घर में स्थित महिला ने अपना और बच्चों की जान भागकर बचाई।

रात में ही परिवार के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने गांव पहुंचकर दोनों भाइयों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पहले भी कर चुके हैं बवाल

ग्रामीण लज्जन का कहना है कि पहले भी दोनों लोग विवाद कर चुके हैं। सभी शराब के नशे में आए दिन बवाल करते हैं। अब पुलिस ही न्याय करें।

पढ़ें- मध्य प्रदेश: गृह मंत्रालय ने आरटीआई कानून के तहत पूछे गए सवालों का जवाब देने से किया इनकार

संबंधित समाचार