अब बिना एंटीजन नहीं होगी पैथोलॉजी जांच
बरेली,अमृत विचार। जिले में कोरोना संक्रमण के नये मामलों में तेजी से इजाफा हो रहा है। जिसके चलते शासन ने सख्ती से कोरोना गाइडलाइन के पालन के निर्देश दिए हैं लेकिन जिला महिला अस्पताल स्थित पैथोलॉजी लैब में बिना एंटीजन जांच के ही मरीजों की जांचें की जा रही थीं। अमृत विचार ने प्रमुखता से …
बरेली,अमृत विचार। जिले में कोरोना संक्रमण के नये मामलों में तेजी से इजाफा हो रहा है। जिसके चलते शासन ने सख्ती से कोरोना गाइडलाइन के पालन के निर्देश दिए हैं लेकिन जिला महिला अस्पताल स्थित पैथोलॉजी लैब में बिना एंटीजन जांच के ही मरीजों की जांचें की जा रही थीं।
अमृत विचार ने प्रमुखता से इस लापरवाही को उजागर किया। जिसके बाद प्रबंधन ने बिना एंटीजन जांच के पैथोलॉजी जांच न करने के निर्देश जारी कर दिए।
पैथोलॉजी के साथ ही ओपीडी में भी मरीज बिना मास्क और शारीरिक दूरी की धज्जियां उड़ाते नजर आ रहे थे। गुरुवार को मुख्य चिकित्सा अधीक्षिका ने स्टाफ को ऐसा न करने वाले मरीजों को इलाज न देने का आदेश जारी कर दिया। बिना मास्क के ओपीडी में प्रवेश करने वालों को भी प्रतिबंधित कर दिया।
इस संबंध में महिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. अलका शर्मा ने कहा कि अब बिना एंटीजन के पैथोलॉजी जांचें नहीं की जाएंगी। बिना मास्क के ओपीडी में प्रवेश किसी भी व्यक्ति को नहीं दिया जाएगा। ओपीडी में शारीरिक दूरी का पालन कराने के लिए भी टीमों को लगाया गया है।
