गोंडा-बहराइच रेल प्रखंड पर 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेगी ट्रेन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। गोंडा-बहराइच रेल प्रखंड का विद्युतीकरण किया गया है, जिसका निरीक्षण गुरुवार को मंडल रेल प्रबंधक और आयुक्त ने अधिकारियों की टीम के साथ किया। प्रखंड पर पड़ने वाले स्टेशन पर मौजूद संसाधनों की जांच की। बताया कि प्रखंड पर जल्द ही 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रेन दौड़ेगी। अभी तक डीजल से …

बहराइच। गोंडा-बहराइच रेल प्रखंड का विद्युतीकरण किया गया है, जिसका निरीक्षण गुरुवार को मंडल रेल प्रबंधक और आयुक्त ने अधिकारियों की टीम के साथ किया। प्रखंड पर पड़ने वाले स्टेशन पर मौजूद संसाधनों की जांच की। बताया कि प्रखंड पर जल्द ही 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रेन दौड़ेगी।

अभी तक डीजल से हो रहा गोंडा-बहराइच रेल प्रखंड पर ट्रेनों का संचालन

बहराइच गोंडा रेल प्रखंड पर अभी तक ट्रेनों का संचालन डीजल से किया जा रहा है, लेकिन केंद्र सरकार ने 60.118 किलोमीटर रेल प्रखंड का विद्युतीकरण किया है। नवीन कार्य का गुरुवार को मंडल रेल प्रबंधक डॉक्टर मोनिका अग्निहोत्री, रेल संरक्षा आयुक्त मोहम्मद लतीफ खान, परियोजना निदेशक सुधाशु कृष्ण डूबे और मुख्य विद्युत वितरण इंजीनियर धर्मेंद्र यादव ने स्पेशल ट्रेन से प्रखंड पर हुए कार्य का गुरुवार को जायजा लिया।

ये भी पढ़ें: हरदोई: हत्याभियोग में आजीवन कारावास, लगा इतने का अर्थदंड

गोंडा से चलकर योगेंद्र धाम, पयागपुर, चिलवरिया और बहराइच रेलवे स्टेशन का जायजा लिया। स्टेशन पर मौजूद संसाधनों की स्थिति जांची। साथ ही प्रखंड के विभिन्न स्थानों पर हुए विद्युतीकरण कार्य को देखा। मंडल रेल प्रबंधक की मौजूदगी में प्रखंड पर 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रेन का ट्रायल किया गया। रेल प्रबंधक के मुताबिक जल्द ही प्रखंड पर बिजली की मदद से ट्रेनों का संचालन किया जाएगा।

पढ़ें: बरेली: कल जिला अस्पताल में कोरोना जांच हो सकती है प्रभावित

 

संबंधित समाचार