बरेली: अखिलेश यादव सभी को एडजस्ट कर नहीं सकते, इसलिए कई विधायक नहीं आए

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। सपा प्रमुख अखिलेश यादव कुछ और लोगों को एडजस्ट कर लेते तो भाजपा के कई नेता पार्टी छोड़ देते, क्योंकि वे वहां परेशान हैं। भाजपा सरकार में उनकी सुनवाई नहीं हो रही है, लेकिन अभी कुछ मंत्री और विधायक सपा में आएंगे। मेरी तरह कई विधायक ऐसे हैं जिनकी बात नहीं सुनी …

बरेली, अमृत विचार। सपा प्रमुख अखिलेश यादव कुछ और लोगों को एडजस्ट कर लेते तो भाजपा के कई नेता पार्टी छोड़ देते, क्योंकि वे वहां परेशान हैं। भाजपा सरकार में उनकी सुनवाई नहीं हो रही है, लेकिन अभी कुछ मंत्री और विधायक सपा में आएंगे। मेरी तरह कई विधायक ऐसे हैं जिनकी बात नहीं सुनी जाती है और वे वहां घुटन महसूस कर रहे हैं। यह कहना भाजपा से सपा में आए बिल्सी विधायक आरके शर्मा का। वे गुरुवार को पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से बात कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव का नेतृत्व उन्हें अच्छा लगता है। वे पहले भी समाजवादी होना चाहते थे लेकिन तब मौका नहीं मिला। अब जैसे ही मौका मिला, मै सपा में आ गया। ब्राह्मणों की सुनवाई भाजपा में नहीं होती है, केवल अफसर बैठा देने से ब्राह्मण हितैषी नहीं हो जाता है। कुछ अफसर ही सरकार चला रहे हैं। हालत यह है कि एक विधायक इलाके में हैंडपंप नहीं लगवा सकता है, क्योंकि अफसर कहते हैं कि हैडपंप नहीं है। जब क्षेत्र की जनता के काम नहीं होंगे तो जनप्रतिनिधि होने का क्या औचित्य रह जाता है।

उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव के काम करने का ढंग, जनप्रतिनिधियों से मिलने का सलीका, विकास कार्य कराने की सोच से प्रभावित होकर मैने अपने मन में बहुत दिनों से दबी इच्छा को पूरा किया है। अब पार्टी जहां से लड़ाएगी, चुनाव लड़ूगा। टिकट नहीं भी मिला तो भी प्रतयाशी को लड़ाऊंगा। सपा का कार्यकर्ता बूथ स्तर तक फैला है। हम चुनाव जीतेंगे और प्रचंड बहुमत में आकर सरकार बनाएंगे। इस दौरान रवीन्द्र यादव, सत्येन्द्र यादव भी मौजूद रहे।

संबंधित समाचार