बरेली: भाजपा से सपा में आए बिल्सी विधायक का सपाइयों ने किया स्वागत
बरेली, अमृत विचार। पार्टी जिस किसी व्यक्ति को प्रत्याशी बनाएगी, हम उसे जीजान से लड़ाएंगे। पार्टी का कार्यकर्ता हरेक बूथ पर है। पार्टी की ओर जनता देख रही है। इस बार सपा की सरकार बनना तय है। भाजपा सरकार का जाना तय है। यह बात सपा जिलाध्यक्ष अगम मौय ने कही। गुरुवार को वे भाजपा …
बरेली, अमृत विचार। पार्टी जिस किसी व्यक्ति को प्रत्याशी बनाएगी, हम उसे जीजान से लड़ाएंगे। पार्टी का कार्यकर्ता हरेक बूथ पर है। पार्टी की ओर जनता देख रही है। इस बार सपा की सरकार बनना तय है। भाजपा सरकार का जाना तय है। यह बात सपा जिलाध्यक्ष अगम मौय ने कही। गुरुवार को वे भाजपा छोड़कर समाजवादी पार्टी में शामिल हुए बिल्सी विधायक आर के शर्मा के स्वागत कार्यक्रम में बोल रहे थे।
पार्टी कार्यालय पर हुए कार्यक्रम में आरके शर्मा ने कहा कि भाजपा की नीतियों से व्यापारी, युवा, किसान, यहां तक सबसे बड़ा समर्थक सरकारी कर्मचारी भी परेशान है और सपा की ओर आशा भरी निगाहों से देख रहा है। 2022 के चुनाव में सपा की सरकार बनाना चाहता है। शिक्षामित्र संघ ने भी जिलाध्यक्ष को अपनी समस्याएं बताई। जिलाध्यक्ष ने सरकार बनने पर मदद करने का आश्वासन दिया है।
इस मौके पर सत्येंद्र यादव, रविन्द्र यादव, तनवीर उल इस्लाम, गौरव जायसवाल, अखिलेश पटेल, विशाल गौतम, अरविंद यादव, बिजेंद्र यादव, अरविंद आनंद, गजेंद्र कुर्मी, मुकेश यादव, ऋषि राम यादव, अनमोल तिवारी, करन सिंह, रजत मिश्र, शिवम प्रजापति, अनुज कुमार आदि रहे।
