सुल्तानपुर: बैंक प्रतिनिधि से लूटे एक लाख रुपए, पुलिस ने जांच की शुरू…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सुल्तानपुर। जिले के जयसिंहपुर क्षेत्र में बदमाशों ने एक बैंक प्रतिनिधि को घायल कर एक लाख दस हजार रूपये लूट लिए। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गुरुवार शाम केनरा बैंक के प्रतिनिधि हरिराम यादव बगिया चौराहे से बिरसिंहपुर रोड होते हुए अपने घर जा रहा था। बगिया चौराहे से कुछ आगे बढ़ने पर बिरसिंहपुर रोड …

सुल्तानपुर। जिले के जयसिंहपुर क्षेत्र में बदमाशों ने एक बैंक प्रतिनिधि को घायल कर एक लाख दस हजार रूपये लूट लिए। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गुरुवार शाम केनरा बैंक के प्रतिनिधि हरिराम यादव बगिया चौराहे से बिरसिंहपुर रोड होते हुए अपने घर जा रहा था।

बगिया चौराहे से कुछ आगे बढ़ने पर बिरसिंहपुर रोड पर स्थित पेट्रोल पंप के मैनेजर से हरिराम यादव ने 76 हजार रूपये गूगल पे करके लिया। उसके पास पहले से केनरा बैंक से लगभग 35-40 हजार रुपया था।

पेट्रोल पंप से लगभग 700 मीटर आगे बढ़ने पर बिरसिंहपुर रोड पर पीछे से बाइक पर तीन बाइक सवार आए और लाठी से उसके सिर पर वार कर घायल कर दिया और घायल हरिराम के पास पैसो से भरा बैग लेकर फरार हो गए, जिसमें कुल लगभग रुपया एक लाख दस हज़ार था।

पुलिस ने पीड़ित से तहरीर प्राप्त की और विधिक कार्यवाही की जा रही है। घटना के अनावरण के लिए टीम रवाना है।

हल्द्वानी: विधानसभा चुनाव के लिए छुपाकर रखी दो लाख 80 हजार की शराब जब्त

चुनाव के लिए एक घर में छिपा कर रखी गई लाखों की शराब पुलिस के हत्थे चढ़ गई। मामले में शराब जमा करने वाले आरोपी गिरफ्तार कर लिया है। आचार संहिता लागू होने के बाद ये अभी तक की सबसे बड़ी बरामदगी है। एसपी क्राइम/ट्रैफिक डॉ.जगदीश चंद्र ने बताया कि मुखानी पुलिस को शराब के गोदाम की जानकारी मिली थी। जिसके आधार पर पुलिस टीम ने पीपलपोखरा लामाचौड़ स्थित मुकेश गोस्वामी के मकान के गोदाम छापेमारी कर दी।

पूरी खबर यहां पढ़ें- हल्द्वानी: विधानसभा चुनाव के लिए छुपाकर रखी दो लाख 80 हजार की शराब जब्त

संबंधित समाचार