हरदोई: छेड़छाड़ से आहत युवती ने लगाई फांसी, पिता की तहरीर पर पुलिस ने शोहदे को दबोचा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। पिता के लिए खाना ले कर जा रही युवती को एक शोहदे ने पकड़ कर उसके साथ छेड़छाड़ की। पिता की तहरीर पर पुलिस ने शोहदे को गिरफ्तार कर लिया। वहीं छेड़छाड़ से आहत हुई युवती ने घर के अंदर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। बताते है कि मल्लावां कोतवाली के कन्थरी गांव निवासी …

हरदोई। पिता के लिए खाना ले कर जा रही युवती को एक शोहदे ने पकड़ कर उसके साथ छेड़छाड़ की। पिता की तहरीर पर पुलिस ने शोहदे को गिरफ्तार कर लिया। वहीं छेड़छाड़ से आहत हुई युवती ने घर के अंदर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। बताते है कि मल्लावां कोतवाली के कन्थरी गांव निवासी शंकर के आमने-सामने दो मकान है। गुरुवार की रात शंकर की 19 पुत्री पिता के लिए खाना ले कर जा रही थी।

इसी बीच रास्ते मे गांव का अजीत जो कि पहले से घात लगाए बैठा हुआ था। अजीत ने किशोरी को पकड़ कर उससे छेड़छाड़ करने लगा। किशोरी के शोर मचाने पर जब गांव के लोग दौड़े। इसी बीच शोहदा फरार हो गया। किशोरी ने सारी दास्तान अपने पिता को बताई। पिता की तहरीर पर पुलिस ने शोहदे अजीत को गिरफ्तार कर लिया।उधर छेड़छाड़ से आहत किशोरी ने घर के अंदर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस सारे मामले की गहराई से छानबीन कर रही है।

धूमधाम से मनाया जा रहा है मकरसंक्रांति का त्यौहार

हरदोई। मकर सक्रांति के अवसर पर जिले में जगह-जगह खिचड़ी व तहरी भोज का आयोजन किया जा रहा है। मकरसंक्रांति के मौके पर तिल, गुड़, गजक प्रसाद के रूप में वितरित किया जाता है। जिले में जगह-जगह मकर संक्रांति का त्यौहार पूरे धूमधाम से मनाया जा रहा है अनेक जगहों पर तहरी-खिचड़ी भोज का आयोजन किया जा रहा है। मकर सक्रांति के त्यौहार के अवसर पर गुड़, गजक, तिल आदि से बने व्यंजनों का लोग प्रसाद के रूप में उपभोग करते हैं।

यह भी पढ़ें:-अयोध्या: सर्दी-खांसी के मरीज बढ़े, पहचानना मुश्किल कोरोना है या फ्लू, चिकित्सकों ने दी ये सलाह

 

संबंधित समाचार