गुजरात: उत्तरायण त्योहार पर पतंगबाजी में 60 लोग घायल, किसी का चेहरा कटा तो किसी का गला…
अहमदाबाद। गुजरात में शुक्रवार को उत्तरायण त्योहार के शुरुआती घंटों के दौरान ही पतंग के मांझे से हुए हादसों में करीब 60 लोग घायल हो गए। एक अधिकारी ने बताया कि दोपहर 12 बजे तक ‘108’ आपात एंबुलेंस सेवा ने 63 घायलों को नजदीकी अस्पतालों में पहुंचाया है जिनमें से अधिकतर यात्री हैं, जो पतंगबाजी …
अहमदाबाद। गुजरात में शुक्रवार को उत्तरायण त्योहार के शुरुआती घंटों के दौरान ही पतंग के मांझे से हुए हादसों में करीब 60 लोग घायल हो गए। एक अधिकारी ने बताया कि दोपहर 12 बजे तक ‘108’ आपात एंबुलेंस सेवा ने 63 घायलों को नजदीकी अस्पतालों में पहुंचाया है जिनमें से अधिकतर यात्री हैं, जो पतंगबाजी के दौरान के मांझे से गला या चेहरा कटने से घायल हुए हैं। अधिकारी ने बताया कि अबतक पतंग उड़ाने संबंधी हादसों में किसी की मौत दर्ज नहीं की गई है।
एंबुलेंस सेवा द्वारा जारी विज्ञप्ति के मुताबिक पतंगबाजी में मांझे से कटने से घायल 63 लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया है जिनमें से 21 लोग अकेले अहमदाबाद के हैं जबकि सात-सात घायल क्रमश: वडोदरा और राजकोट से हैं। उन्होंने बताया कि दोपहर 12 बजे तक ‘108’ एंबुलेंस सेवा पर आपात मदद के लिए कुल 1,203 फोन आए जो पिछले साल आई 1,043 फोनकॉल के मुकाबले अधिक है। विज्ञप्ति के मुताबिक मांझे से घायल होने की घटनाओं के अलावा राज्य में 69 लोग पतंग उड़ाते समय छत से या ऊंचाई से गिरकर घायल हुए हैं।
ये भी पढ़े-
सुरक्षा के लिए दुल्हन के गहनों को अपने पास रखना क्रूरता नहीं: उच्चतम न्यायालय
