हरदोई: फरार चल रहे 25 हजार के इनामिया को पुलिस ने दबोचा
हरदोई। विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस पूरी तरह से सख्ती दिखा रही है। कछौना पुलिस ने 25 हज़ार के इनामी बदमाश को दबोच लिया। उसके खिलाफ अतरौली थाने में गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई हुई थी। वह साल भर से फरार चल रहा था। बताते चलें कि एसपी राजेश द्विवेदी ने विधानसभा चुनाव को लेकर …
हरदोई। विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस पूरी तरह से सख्ती दिखा रही है। कछौना पुलिस ने 25 हज़ार के इनामी बदमाश को दबोच लिया। उसके खिलाफ अतरौली थाने में गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई हुई थी। वह साल भर से फरार चल रहा था।
बताते चलें कि एसपी राजेश द्विवेदी ने विधानसभा चुनाव को लेकर मातहतों को चुस्त-दुरुस्त रहने की हिदायत दे रखी है।इसी कड़ी में शुक्रवार को कछौना एसएचओ सुनील कुमार सिंह ने अपने हमराही एसआई पुष्कर वर्मा, कांस्टेबिल हषेन्द्र बहादुर सिंह,अरुण कुमार और रोहित कुमार ने टिकुवामऊ निवासी 25 हज़ार के ईनामी रामकिशोर पाल पुत्र महेश पाल को गांव की मोड़ के पास से दबोच लिया।
रामकिशोर पाल के खिलाफ अतरौली थाने में गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई अमल में लाई गई थी।वह साल भर से फरार चल रहा था। पुलिस के मुताबिक रामकिशोर पाल को ले कर छानबीन की जा रही है।
गुजरात: उत्तरायण त्योहार पर पतंगबाजी में 60 लोग घायल, किसी का चेहरा कटा तो किसी का गला…
गुजरात में शुक्रवार को उत्तरायण त्योहार के शुरुआती घंटों के दौरान ही पतंग के मांझे से हुए हादसों में करीब 60 लोग घायल हो गए। एक अधिकारी ने बताया कि दोपहर 12 बजे तक ‘108’ आपात एंबुलेंस सेवा ने 63 घायलों को नजदीकी अस्पतालों में पहुंचाया है जिनमें से अधिकतर यात्री हैं, जो पतंगबाजी के दौरान के मांझे से गला या चेहरा कटने से घायल हुए हैं। अधिकारी ने बताया कि अबतक पतंग उड़ाने संबंधी हादसों में किसी की मौत दर्ज नहीं की गई है।
पूरी खबर पढ़नें के लिए यहां क्लिक करें- गुजरात: उत्तरायण त्योहार पर पतंगबाजी में 60 लोग घायल, किसी का चेहरा कटा तो किसी का गला…
