बहराइच: खेत गए किशोर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। पयागपुर के ग्राम पचदेवरा गांव निवासी किशोर खेत गए किशोर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पयागपुर थाना क्षेत्र के पचदेवरा गांव निवासी मोहित शुक्ला (15) गुरुवार को दोपहर में खाना खाकर खेत जाने की बात कहकर घर से चला गया। लगभग दो …

बहराइच। पयागपुर के ग्राम पचदेवरा गांव निवासी किशोर खेत गए किशोर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पयागपुर थाना क्षेत्र के पचदेवरा गांव निवासी मोहित शुक्ला (15) गुरुवार को दोपहर में खाना खाकर खेत जाने की बात कहकर घर से चला गया। लगभग दो घंटे बाद किशोर के खेत में अचेत अवस्था में पड़ा होने की सूचना घर के लोगों को मिली। सभी मौके पर पहुंचे, आनन फानन में मोहित को कोट बाजार स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया। यहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इससे परिवार के लोग बिलखने लगे।

ये भी पढे़ं: अयोध्या: मौसम फिर हुआ ठंडा, 5.5 डिग्री पहुंचा न्यूनतम तापमान

किशोर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया

इसके बाद परिवार के लोगों  ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। वहीं जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष हरेंद्र कुमार मिश्र पुलिस बल के साथ पहुंचे। उन्होंने मृतक किशोर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि परिवार के लोगों ने अभी तक तहरीर नहीं दी है और न ही किसी पर आरोप लगाए हैं। ऐसे में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता लग सकेगा।

बहराइच: 40 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में इतनी है कीमत…

बलाई गांव में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस और एसएसबी ने 40 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया है। बाइक और स्मैक को सीज कर तस्कर को जेल भेज दिया गया है। एसएसबी के मुताबिक बरामद स्मैक की कीमत लगभग 40 लाख रुपए है। भारत नेपाल सीमा पर मोतीपुर थाना क्षेत्र में एसएसबी और पुलिस के जवान संयुक्त रूप से शुक्रवार को वाहन चेकिंग कर रहे थे। थानाध्यक्ष बृजानंद सिंह ने बताया कि विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सीमा पर सतर्कता बरती जा… पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें: https://amritvichar.com/bahraich-smuggler-arrested-with-40-grams-of-smack-this-is-the-price-in-the-international-market/

संबंधित समाचार