बहराइच: आबकारी विभाग ने मतदाताओं को शराब बांटने जा रहे सदस्यों को पकड़ा…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। नानपारा रूपईडीहा मार्ग पर एसएसबी और आबकारी टीम ने मुखबिर की सूचना पर जांच की। इस दौरान टीम ने बाइक, बोलेरो के साथ 313 लीटर कच्ची शराब बरामद की है। बरामद सभी सामान को टीम ने सीज कर दिया है। आबकारी विभाग के मुताबिक शराब मतदाताओं को बांटने के लिए ले जाया जा रहा …

बहराइच। नानपारा रूपईडीहा मार्ग पर एसएसबी और आबकारी टीम ने मुखबिर की सूचना पर जांच की। इस दौरान टीम ने बाइक, बोलेरो के साथ 313 लीटर कच्ची शराब बरामद की है। बरामद सभी सामान को टीम ने सीज कर दिया है। आबकारी विभाग के मुताबिक शराब मतदाताओं को बांटने के लिए ले जाया जा रहा था।

मिहिपुरवा क्षेत्र से पकड़ी गई शराब

विधानसभा चुनाव की दुदुंभी बज चुकी है। ऐसे में मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए प्रत्याशियों और संभावित प्रत्याशियों की ओर से मतदाताओं को तरह तरह के प्रलोभन दिए जाने लगे हैं। जिला आबकारी अधिकारी प्रगल्भ लवानिया ने बताया कि शनिवार को मिहिपुरवा क्षेत्र से वाहन में शराब रूपईडीहा क्षेत्र में आने की सूचना मिली। जिस पर आबकारी अधिकारी के साथ आबकारी निरीक्षक अरविंद सिंह, सुनील कुमार, विवेक चौहान और एसएसबी 42वीं वाहिनी के जवानों की मदद से नानपारा रूपईडीहा मार्ग पर वाहनों की जांच शुरू की गई।

जांच के दौरान बोलेरो संख्या यूपी-40एए6120 से चार बोरी कच्ची शराब बरामद हुई। बोरी में 750 एमएल की 90 पैकेट में 293 लीटर मिली। इसके अलावा बाइक से प्लास्टिक के डिब्बे में 20 लीटर शराब मिली। टीम ने शराब को कब्जे में ले लिया। साथ ही बाइक, बोलेरों को सीज कर दिया।

वहीं वाहन में मौजूद नानपारा के गुरगुट्टा निवासी राम निवास पुत्र आशाराम, मोतीपुर के राजापुर बनकटवा निवासी सोने पुत्र बालकराम, बलराम पुत्र रामकुमार, नेकपाल पुत्र लखन और बगहा गांव निवासी बाबादीन पुत्र अशर्फीलाल को आबकारी अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि शराब मतदाताओं को बांटने के लिए भेजा जा रहा था। जिस पर सभी के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है।

पढ़ें: अयोध्या: यहां बैठकों और चर्चा तक ही सिमटी है समितियों की निगरानी

गैंगस्टर एक्ट के तहत दर्ज होगा केस

जिला आबकारी अधिकारी प्रगल्भ लवानिया ने बताया कि सभी आरोपियों के विरुद्ध गैंगेस्टर की कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए पुलिस अधीक्षक केशव चौधरी को पत्र लिखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।

संबंधित समाचार