अयोध्या: विकास कार्यों के चलते छोटा रमना निवासी परेशान, सांसद ने किया निरीक्षण
अयोध्या। इन दिनों छोटा रमना मोहल्ले के लोग काफी परेशान हैं। दरअसल आचार्य नरेंद्र देव रेलवे स्टेशन के विकास कार्य के चलते रास्ता व नाली बंद हो रहा है। मामले की जानकारी होते ही सांसद लल्लू सिंह ने निरीक्षण किया और लोगों को राहत दिलाने का आश्वासन भी दिया। छोटा रमना के निवासियों ने बताया …
अयोध्या। इन दिनों छोटा रमना मोहल्ले के लोग काफी परेशान हैं। दरअसल आचार्य नरेंद्र देव रेलवे स्टेशन के विकास कार्य के चलते रास्ता व नाली बंद हो रहा है। मामले की जानकारी होते ही सांसद लल्लू सिंह ने निरीक्षण किया और लोगों को राहत दिलाने का आश्वासन भी दिया।
छोटा रमना के निवासियों ने बताया कि रेलवे लाइन बनने के पहले से यह मोहल्ला है, लेकिन रेलवे का विकास विद्युतीकरण दोहरीकरण की योजना चल रही है। रेलवे विभाग बाउंड्री वॉल बना रहा है जिस कारण रास्ता बंद हो जा रहा है और पानी का निकास भी बंद हो जा रहा है। रास्ता बंद होने से आने जाने के लिए कोई अन्य विकल्प नहीं दिखाई पड़ रहा है। यदि कोई व्यवस्था नहीं हुई तो लोग अपने अपने घरों में कैद हो जाएंगे।
सांसद लल्लू सिंह ने आचार्य नरेंद्र देव रेलवे स्टेशन के पास स्थित मोहल्ला छोटा रमना पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण किया और यह महसूस किया कि जो बाउंड्री वॉल बन रही है इसके बन जाने से छोटा रमना मोहल्ला के निवासियों का रास्ता पूरी तरह से बंद हो जाएगा। उन्होंने मौके पर कहा कि रेलवे के उच्च अधिकारियों को बुलाकर इसका निरीक्षण कराकर रास्ते का हल निकाला जाएगा।
यहां बैठकों और चर्चा तक ही सिमटी है समितियों की निगरानी..
अयोध्या। कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच निगम की ओर से की जा रही सारी कवायदें अभी निगरानी समितियों की बैठकों और चर्चा तक ही सिमटी हुईं हैं। तीन दिनों से निगम की ओर से बैठकों का ही दौर चल रहा है जमीन पर समितियों की सक्रियता नहीं दिखाई दे रही है। हालांकि निगम प्रशासन का दावा है कि सभी निगरानी समितियां वार्डों में काम कर रहीं।
यह भी पढ़ें:-अयोध्या: अखिल भारतीय चाणक्य परिषद के 28वें स्थापना दिवस पर ब्राह्मणों ने दिया एकजुटता पर बल
