अखिलेश-मौर्य की वर्चुअल रैली में कोरोना नियम ताक पर, डीएम ने दिए जांच के आदेश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। बीजेपी से बागी हुए नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए हैं। इस  मौके पर सपा कार्यालय में एक वर्चुअल रैली का आयोजन हुआ। नाम तो वर्चुअल था लेकिन रैली में भीड़ एक्चुअल इकट्ठा हो गई। कोरोना नियम को ताक पर रखकर सपा कार्यालय में इस मौके पर …

लखनऊ। बीजेपी से बागी हुए नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए हैं। इस  मौके पर सपा कार्यालय में एक वर्चुअल रैली का आयोजन हुआ। नाम तो वर्चुअल था लेकिन रैली में भीड़ एक्चुअल इकट्ठा हो गई। कोरोना नियम को ताक पर रखकर सपा कार्यालय में इस मौके पर भारी मात्रा में सपाई इकट्ठा हो गए।

वहीं इस मैके पर सभी ने कोरोना के नियमों को ताक पर रख दिया, और बिना मास्क लगाए वहां भारी भीड़ जमा हो गई। इस मामले में सपा सुप्रीमो और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव बुरी तरीके से फंस सकते हैं। इस मामले का गंभीर संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी अभिषेक ने जांच के आदेश दिए हैं।

इस मामले पर बयान देते हुए लखनऊ के जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश का कहना है कि समाजवादी पार्टी का कार्यक्रम बिना अनुमति के हुआ। उन्होंने कहा कि उन्हें इस कार्यक्रम के बारे में सूचना नहीं दी गई ती। डीएम ने कहा कि सूचना मिलने पर मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस टीम को सपा दफ़्तर भेजा गया। रिपोर्ट के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़े: महाराष्ट्र: सीएम उद्धव ठाकरे ने की ‘व्हाट्सएप चैटबॉट’ की शुरुआत 

कोविड के नियम ताक पर रखकर हो रही थी रैली

वहीं इस मौके पर लखनऊ स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय के बाहर भीड़ इकट्ठा करने पर पुलिस ने भीड़ को वहां से हटाया। बता दें कि कोरोना नियमों को पालन न करने की खबर के बाद पुलिस की टीम वहां पहुंची थी। पुलिस, आचार संहिता और कोरोना गाइडलाइन का पालन कराने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में पुलिस ने भीड़ को हटाने की कार्रवाई की है।

यूपी में तेजी से बढ़ रहे कोरोना के मामले

बता दें कि यूपी में देश के विभिन्न राज्यों के साथ तेजी से कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं। शासन-प्रशासन के लाख प्रयास के बाद भी कोरोना के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। लोग न तो मास्क का प्रयोग कर रहे हैं और न ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते नजर आ रहे हैं। शायद ये ही कारण हैं कि यूपी के विभिन्न जिलों में कोरोना तेजी से अपने पैर पसार रहा है।

संबंधित समाचार