बाराबंकी: गोकशी के बाद फैला तनाव, पुलिस ने की ये कार्रवाई…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। थाना रामनगर अंतर्गत ग्राम पंचायत लालपुर मजरे चेरी पुरवा में कथित गोकशी की घटना के बाद से तनाव पसरा हुआ है। गोकशी करने वाले गांव के बाहर खेत व नहर में अवशेष छोड़़कर भाग गए। ग्रामीणों ने गोवंश के अवशेष पड़े देखे तो इसकी सूचना पुलिस को दी। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने …

बाराबंकी। थाना रामनगर अंतर्गत ग्राम पंचायत लालपुर मजरे चेरी पुरवा में कथित गोकशी की घटना के बाद से तनाव पसरा हुआ है। गोकशी करने वाले गांव के बाहर खेत व नहर में अवशेष छोड़़कर भाग गए। ग्रामीणों ने गोवंश के अवशेष पड़े देखे तो इसकी सूचना पुलिस को दी। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीन लोगो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।

गोकशी के बाद आरोपियों ने फैला दिया शव

क्षेत्र के गांव चेरीपुरवा में शुक्रवार देर रात गांव के बाहर सरसों के खेत में गोकशी की गई। गोकशी के बाद आरोपी गोमांस ले गए और अवशेष को खेत व सुखी पड़ी नहर में बिखराकर छोड़़ दिया। वहीं ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस क्षेत्राधिकारी दिनेश कुमार दुबे व थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद बाबू मिश्र घटनास्थल का निरीक्षण किया व पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर आलोक शुक्ला को बुलाकर बचे हुए अवशेष की टेस्टिंग व अवशेष को सुरक्षित कर गड्ढा खोदवाकर जमीन में दबवा दिया।

ग्रामीणों ने बताया कि उनके क्षेत्र में कई महीनों से मवेशी पशुओं को मारकर बेच देने का काम एक बड़े गिरोह के द्वारा किया जा रहा है। ग्रामीणों के रोष को देखते हुए हरकत में आई पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया है। और आगे की कार्रवाई कर रही है। पुलिस ने बताया कि मैनुद्दीन और साबिर पुत्र मोहिद्दीन तथा जुनेद पुत्र इब्राहिम को हिरासत में लेकर कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि जो भी दोषी होगा उसके ऊपर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें: बाराबंकी: इनके लिए कानून ताक पर, असलहों का प्रदर्शन करते दिखे प्रधान प्रतिनिधि

संबंधित समाचार