रायबरेली : पंजाब में नौकरी के बहाने युवती से दुष्कर्म, एसपी से लगाई न्याय की गुहार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। यूपी के रायबरेली जिले में महिला उत्पीड़न के मामले थम नहीं रहे हैं। ऊंचाहार थाना क्षेत्र के भीलमपुर निवासी एक व्यक्ति की 22 वर्षीय पुत्री के साथ सलोन थाना क्षेत्र के रायपुर महेवा निवासी एक युवक द्वारा दुष्कर्म कर जबरन गर्भपात कराने की शिकायत दर्ज कराई लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की तो …

रायबरेली। यूपी के रायबरेली जिले में महिला उत्पीड़न के मामले थम नहीं रहे हैं। ऊंचाहार थाना क्षेत्र के भीलमपुर निवासी एक व्यक्ति की 22 वर्षीय पुत्री के साथ सलोन थाना क्षेत्र के रायपुर महेवा निवासी एक युवक द्वारा दुष्कर्म कर जबरन गर्भपात कराने की शिकायत दर्ज कराई लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की तो युवती ने एसपी से फरियाद लगाई है।

पीड़ित युवती के अनुसार युवक पंजाब के लुधियाना शहर में नौकरी दिलाने के बहाने 20 अगस्त 2022 को लेकर गया था। आरोप है कि वह वहीं पर उसके साथ ही कमरा लेकर रहने लगा और नौकरी का लालच देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। इस दौरान दोनों पति पत्नी बनकर रहे। वहीं जब युवती गर्भवती हो गई तो 21 नवंबर 2021 को युवक राजकरण ने जबरन महिला को किरण अस्पताल जनता नगर चौक लुधियाना में ले जाकर गर्भपात करवा दिया और धमकी दी कि यदि किसी को बताया तो जान से मार देंगे।

इस घटना की शिकायत महिला ने परिवार सहित थाने पर भी की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई जिस पर उसने रायबरेली पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है। ऊंचाहार कोतवाल शिव शंकर सिंह का कहना मामले की जांच की जा रही है। युवक की तलाश हो रही है उसके बाद असलियत सामने आ सकेगी।

13 दिन से रिपोर्ट दर्ज कराने को भटक रही महिला

सरेनी के गांव की महिला के साथ भी दुष्कर्म किया गया लेकिन 13 दिन बाद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। पुलिस मामले में हीलाहवाली कर रही है।

यह भी पढ़ें:-उन्नाव: कांग्रेस ने तीन महिलाओं को चुनावी मैदान में उतारा, रेप पीड़िता की मां को भी टिकट

संबंधित समाचार