बरेली: शहर के मतदान केंद्रों का डीएम-एसएसपी ने किया निरीक्षण
बरेली, अमृत विचार। विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस और प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट हो गए हैं। देहात में मतदान केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था देखने के बाद अब जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह और एसएसपी रोहित सिंह सजवाण शहर के मतदान केंद्रों पर जाकर वहां की सुरक्षा व्यवस्था देख रहे हैं। शुक्रवार को अधिकारियों ने कैंट, कोतवाली, …
बरेली, अमृत विचार। विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस और प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट हो गए हैं। देहात में मतदान केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था देखने के बाद अब जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह और एसएसपी रोहित सिंह सजवाण शहर के मतदान केंद्रों पर जाकर वहां की सुरक्षा व्यवस्था देख रहे हैं। शुक्रवार को अधिकारियों ने कैंट, कोतवाली, प्रेमनगर, बारादरी क्षेत्रांतर्गत मतदान केंद्र का स्थलीय निरीक्षण व भौतिक सत्यापन कर चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु सम्बन्धित अधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। इस दौरान अफसरों ने लोगों को कोरोनागाइड लाइन का पालन करते हुए मतदान करने के लिए जागरूक भी किया।
इन केंद्रों पर गए डीएम-एसएसपी
सरस्वती विद्या इण्टर कालेज, कोतवाली, साहू गोपीनाथ गर्ल्स इण्टर कालेज, श्यामगंज बांस मंडी, साहू रामस्वरूप महिला महाविद्यालय, प्रेमनगर, विष्णु इण्टर कालेज, प्रेमनगर, रविन्द्रनाथ टैगोर इण्टर कालेज, कैण्ट, बालजती कन्या इण्टर कालेज, बारादरी, उच्च प्राथमिक विद्यालय बालजती, बरेली
