रामपुर : धूमधाम से कराया छह गरीब कन्याओं का विवाह
रामपुर, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने मकर संक्रांति के अवसर पर छह गरीब कन्याओं का विवाह धूमधाम के साथ समारोह पूर्वक कराया। यही नहीं आशीर्वाद देकर सभी कन्याओं को उनके जीवन साथी के साथ दान दहेज के साथ विदा भी किया। इस दौरान परिवार के लोगों की आंखें विदाई के दौरान …
रामपुर, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने मकर संक्रांति के अवसर पर छह गरीब कन्याओं का विवाह धूमधाम के साथ समारोह पूर्वक कराया। यही नहीं आशीर्वाद देकर सभी कन्याओं को उनके जीवन साथी के साथ दान दहेज के साथ विदा भी किया। इस दौरान परिवार के लोगों की आंखें विदाई के दौरान अपनी बिटिया को पराए घर जाते देख छलक आईं। व्यापार मंडल के सदस्यों भी इस दौरान भावुक हो गए।
शुक्रवार को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की ओर से उत्सव पैलेस में छह गरीब कन्याओं के लिए सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित किया गया था। समारोह का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलित करके गणेश वंदना के साथ और लड्डुओं का भोग लगाकर किया गया। सभी कन्याओं ने हिन्दू रीति रिवाज के साथ विधिवत पूजन, जयमाला एवं सात फेरे लिए। वर कन्या को आर्शीवाद देकर विदाई कराई गई।
पंडित रामकिशन शर्मा ने विधिवत धार्मिक तरीके से विवाह में मंत्रोच्चार किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि व्यापार मंडल के प्रांतीय महामंत्री कपिल आर्य ने कहा कि इस महामारी गरीबी में यदि हर व्यक्ति अपने छोटे बड़े समारोह में फूलों की सजावट, आतिशबाजी, ढोल नगाड़ों एवं खानपान पर फिजूल खर्च बचाकर चालीस पचास हजार रुपए बचा लेता है ऐसे में दस लोग एकत्र होकर निशिचत रूप से दस कन्याओं का घर बसा सकते हैं। यह अच्छी पहल है सभी को गरीबों की मदद के लिए कन्या विवाह कराने को आगे आना चाहिए। इस दौरान व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष अनिल अग्रवाल ने समारोह में आए अतिथियों का अभिनंदन किया।
कार्यक्रम आयोजक नगराध्यक्ष कमल किशोर रस्तोगी की माता और हनुमान चालीसा कमेटी की अध्यक्ष चमन देवी ने चांदी के श्रीयंत्र स्मृति चिन्ह के साथ वर कन्या को तिलक लगाकर विदा किया। महिला समाज कमेटी की अध्यक्ष चंद्रलेखा, सारिका रस्तोगी, शाजलू रस्तोगी, सुरेखा, सीमा, अमिता, नेहा ने डिनर सेंटो का गिफ्ट भेंट किया गया।
सामूहिक कन्या विवाह में दिया गया दहेज
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की ओर आयोजित किए गए सामूहिक विवाह समारोह में गरीब कन्याओं को चांदी के गहने, पायले, मंगलसूत्र, नाक कान एवं घरेलू सामान में अल्मारी, ड्रेसिंग टेबिल,पलंग,गद्दे,रजाई, श्रृगांर सामान एवं कपडे दहेज में दिए गए।
कार्यक्रम में यह रहे शामिल
सामूहिक विवाह समारोह में अनिल अग्रवाल, राजीव लोचन, बसंत प्रजापति, मानस अग्रवाल, मनोज रस्तोगी, नवीन भाटिया, मुनीष गुप्ता, याशु रस्तोगी, छोटे लाल रस्तोगी, गिरीश रस्तोगी, राकेश मिश्रा, पीयूष गुप्ता, संजीव दयाल सक्सेना, मनोज गुप्ता, शिवेंद्र कपूर, ओमवीर, विनोद रस्तोगी, दिनेश रस्तोगी आदि शामिल रहे।
