कमिश्नरेट प्रणाली लागू होने से अपराधों पर लगा ब्रेक: डीके ठाकुर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। प्रदेश शासन की ओर से कमिश्नरेट प्रणाली लागू किये जाने के बाद राजधानी लखनऊ में अपराधों पर लगाम लगाने में पुलिस सफल हुई है। यह लखनऊ पुलिस की मेहनत का ही परिणाम है और इसके लिए सभी पुलिस कर्मी बधाई के पात्र हैं। ये बातें पुलिस आयुक्त डीके ठाकुर ने लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट के …

लखनऊ। प्रदेश शासन की ओर से कमिश्नरेट प्रणाली लागू किये जाने के बाद राजधानी लखनऊ में अपराधों पर लगाम लगाने में पुलिस सफल हुई है। यह लखनऊ पुलिस की मेहनत का ही परिणाम है और इसके लिए सभी पुलिस कर्मी बधाई के पात्र हैं। ये बातें पुलिस आयुक्त डीके ठाकुर ने लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट के दूसरे स्थापना दिवस के मौके पर बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए कहीं।

ये भी पढ़ें: लखनऊ: पीजीआई के डाक्टरों ने गले की नस से कर दिया हार्ट के वाल्व का इलाज

अपराधों पर पेश किया गया लेखा-जोखा

मौके पर बतौर विशिष्ट अतिथि संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था पीयूष मोर्डिया व संयुक्त पुलिस आयुक्त अपराध एवं मुख्यालय एन चौधरी मौजूद थे। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथियों ने दीप प्रज्जवलन करके की। इसके बाद संयुक्त पुलिस आयुक्त अपराध एवं मुख्यालय ने वर्ष भर का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। शहर के विभिन्न स्कूलों से आये बच्चों की ओर से रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। वहीं उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया गया।

लखनऊ: पीजीआई के डाक्टरों ने गले की नस से कर दिया हार्ट के वाल्व का इलाज

लखनऊ। संजय गांधी पीजीआई के कार्डियोलॉजिस्ट डॉ.रूपाली खन्ना ने शुक्रवार को गले की नस के रास्ते जाकर सिकुड़ चुका वाल्व सामान्य कर दिया। यह बैलून डायलेटेशन प्रक्रिया अपनाने में दुनिया भर के चिकित्सक परहेज करते हैं और मरीज को ओपन हार्ट सर्जरी के जोखिम से गुजरना पड़ता है। डॉ. रूपाली खन्ना ने बताया कि 25 वर्षीय युवती कुसुम के हृदय का बायां माइट्रल वाल्व सिकुड़ चुका था, जिसे फुलाया जाना जरूरी था। सामान्यता यह बैलून डायलेटेशन की प्रक्रिया पैरों की फीमोरल नस के रास्ते की जाती है, मगर युवती की पैरों की नसे भी असमान्य थी, जिसकी वजह से संभव नही था,…. पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें: https://amritvichar.com/lucknow-pgi-doctors-treated-heart-valve-with-jugular-vein/

संबंधित समाचार