रामपुर: एमएलसी घनश्याम लोधी सपा से निकाले गए
रामपुर। रामपुर-मुरादाबाद क्षेत्र के विधान परिषद सदस्य घनश्याम सिंह लोधी को सपा ने पार्टी विरोध गतिविधियों के चलते सपा से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र गोयल ने बताया कि सूचनाएं मिली थीं कि एमएलसी घनश्याम सिंह लोधी पार्टी की नीतियों और निर्णयों के विरुद्ध कार्य कर रहे हैं। पार्टी …
रामपुर। रामपुर-मुरादाबाद क्षेत्र के विधान परिषद सदस्य घनश्याम सिंह लोधी को सपा ने पार्टी विरोध गतिविधियों के चलते सपा से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र गोयल ने बताया कि सूचनाएं मिली थीं कि एमएलसी घनश्याम सिंह लोधी पार्टी की नीतियों और निर्णयों के विरुद्ध कार्य कर रहे हैं।
पार्टी हित के खिलाफ गतिविधियों में लिप्त रहकर पार्टी को नुकसान पहुंचा रहे हैं। इसी कारण से घनश्याम सिंह लोधी को तत्काल प्रभाव से समाजवादी पार्टी से निष्कासित किया गया है। उधर, सूत्रों का कहना है कि कई दिन पहले ही उन्होंने सपा छोड़ने के लिए पत्र लिख दिया था। यह भी कहा जा रहा है कि चमरौआ से उन्हें भाजपा से टिकट मिलने का भरोसा दिया गया है।
