बरेली: सेवानिवृत्त एसडीओ के घर से लाखों का माल चोरी
बरेली, अमृत विचार। टेलीकॉम कंपनी के सेवानिवृत्त एसडीओ के घर के ताले तोड़कर चोरों ने जेवरात, बर्तन व नकदी पर हाथ साफ कर लिया। सेवानिवृत्त एसडीओ इलाज के लिए नोएडा गए हुए थे। पड़ोसी की सूचना पर चोरी का पता चला। तहरीर के आधार पर इज्जतनगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। महानगर कॉलोनी के …
बरेली, अमृत विचार। टेलीकॉम कंपनी के सेवानिवृत्त एसडीओ के घर के ताले तोड़कर चोरों ने जेवरात, बर्तन व नकदी पर हाथ साफ कर लिया। सेवानिवृत्त एसडीओ इलाज के लिए नोएडा गए हुए थे। पड़ोसी की सूचना पर चोरी का पता चला। तहरीर के आधार पर इज्जतनगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। महानगर कॉलोनी के रहने वाले बीएम दुबे बीएसएनएल मोबाइल नेटवर्क कंपनी के सेवानिवृत्त एसडीओ हैं।
पुलिस से की शिकायत में उन्होंने बताया कि 18 दिसंबर 2021 को वह इलाज कराने के लिए परिवार के साथ नोएडा में रह रहे बेटे के पास गए थे। 10 जनवरी को पड़ोसियों ने फोन करके उन्हें घर में चोरी की सूचना दी। मामले का पता चलते ही वह परिवार सहित घर पहुंचे तो देखा कि घर के मेन गेट का ताला टूटा हुआ था। अंदर पहुंचे तो कमरों का सामान फैला पड़ा था। चोर घर में रखे सोने व चांदी के जेवरात, पीतल और तांबे के बर्तन के साथ पांच हजार की नकद धनराशि चुरा कर ले जा चुके थे। इसके अलावा घर में रखी 40 साड़ियों व इलेक्ट्रॉनिक के सामान और गैस कनेक्शन के कागजात भी गायब हैं।
