बरेली: सीवर व पेयजल के बढ़ते कामों को देख जल निगम दो हिस्सों में बंटा
बरेली, अमृत विचार। शासन ने जल निगम के बढ़ते कामों को देखते हुए उसका विभाजन कर दिया है। जल निगम की दो इकाईयों का गठन कर दिया गया है। इसमें शहरी क्षेत्र में पेयजल और सीवर के कामों के लिए नगरीय इकाई, जबकि देहात के लिए ग्रामीण इकाई बना दी गई है। अपर मुख्य सचिव …
बरेली, अमृत विचार। शासन ने जल निगम के बढ़ते कामों को देखते हुए उसका विभाजन कर दिया है। जल निगम की दो इकाईयों का गठन कर दिया गया है। इसमें शहरी क्षेत्र में पेयजल और सीवर के कामों के लिए नगरीय इकाई, जबकि देहात के लिए ग्रामीण इकाई बना दी गई है। अपर मुख्य सचिव डॉ. रजनीश दुबे के जारी शासनादेश के तहत अब स्थानीय निकाय ने इस आधार पर अपनी परियोजनाओं को बांटने की प्लानिंग शुरू कर दी है।
पेयजलापूर्ति और सीवर सहित दूसरे कामों के लिए अब जल निगम के कामों का काफी विस्तार कर दिया गया है। इसलिए शासन ने जल निगम नगरीय और ग्रामीण का विभाजान कर दिया गया है। इसमें जल निगम की नगरीय क्षेत्र की इकाई पानी की टंकी और सीवर के काम नगर निगम के साथ नगर पालिका परिषद व नगर पंचायत में कराने के साथ किसी अन्य समिति के ही कराएगी। जबकि संशोधित अधिनियम के तहत नगरीय क्षेत्र के काम जिनका वित्त पोषण नमामि गंगे कार्यक्रम में न हो, को अब विभाजन के बाद जल निगम नगरीय के माध्यम से कराया जाएगा।
इस शासनादेश के बाद नगर निगम यहां भी इसी आधार पर परियोजनाओं को नगरीय क्षेत्र में देने की तैयारी की जा रही है। हाल में शहर में करीब 212 करोड़ रुपये की सीवर लाइन बिछाने की परियोजना जल निगम नगरीय इकाई के माध्यम से ही किया जा रहा है।
