बरेली: भाजपा ने 9 सीटों में से 7 पर प्रत्याशी किए घोषित, 2 मौजूदा विधायकों का कटा टिकट
बरेली, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले और दूसरे चरण के प्रत्याशियों की भाजपा ने शनिवार दोपहर घोषणा कर दी। बरेली की 9 सीटों में से 7 सीटों की घोषणा की गई जिसमें बिथरी चैनपुर और कैंट विधानसभा के मौजूदा विधायकों का टिकट काटा गया है। कैंट से इस बार भाजपा के प्रदेश …
बरेली, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले और दूसरे चरण के प्रत्याशियों की भाजपा ने शनिवार दोपहर घोषणा कर दी। बरेली की 9 सीटों में से 7 सीटों की घोषणा की गई जिसमें बिथरी चैनपुर और कैंट विधानसभा के मौजूदा विधायकों का टिकट काटा गया है। कैंट से इस बार भाजपा के प्रदेश सह कोषाध्यक्ष संजीव अग्रवाल को चुनाव मैदान में उतारा गया है। वहीं बिथरी चैनपुर से भाजपा ने डॉ. राघवेंद्र शर्मा को टिकट दिया है। साथ ही शहर सीट से सीटिंग विधायक डॉ. अरुण कुमार फिर टिकट पाने में सफल रहे।
मीरगंज से डॉ. डीसी वर्मा, फरीदपुर से प्रोफेसर श्याम बिहारी लाल और आंवला विधानसभा से पूर्व सिंचाई मंत्री एवं विधायक धर्मपाल को टिकट दिया गया है। नवाबगंज सीट से डॉक्टर एमपी आर्य को प्रत्याशी बनाया है। डॉक्टर आर्या पूर्व में भी भाजपा के टिकट से चुनाव लड़ चुके हैं लेकिन उन्हें शिकस्त मिली थी।
