मुरादाबाद : प्रेम विवाह करने वाली युवती ने जताया परिजनों से जान का खतरा
मुरादाबाद, अमृत विचार। युवती ने नवंबर 2021 में अपनी मर्जी से निकाह कर लिया। उसके मायके वाले इस निकाह से खुश नहीं हैं। उसके पति व ससुराल वालों पर अपहरण का झूठा मुकदमा दर्ज कराकर जेल में सड़वाने की धमकी दे रहे हैं। पीड़िता को डर है कि उसके मायके वाले उसे व पति को …
मुरादाबाद, अमृत विचार। युवती ने नवंबर 2021 में अपनी मर्जी से निकाह कर लिया। उसके मायके वाले इस निकाह से खुश नहीं हैं। उसके पति व ससुराल वालों पर अपहरण का झूठा मुकदमा दर्ज कराकर जेल में सड़वाने की धमकी दे रहे हैं। पीड़िता को डर है कि उसके मायके वाले उसे व पति को जान-माल का नुकसान पहुंचा सकते हैं। शिकायत पर एसएसपी ने सीओ बिलारी को मामले की जांच सौंपी है।
कुंदरकी थानाक्षेत्र के गांव इमरतपुर सिरसी निवासी युवती ने बताया कि वह व्यस्क और शिक्षित है। वह भोजपुर थानाक्षेत्र के गांव चांदपुर निवासी मोहम्मद आजम से प्यार करती थी। मोहम्मद आजम वर्तमान में सिविल लाइंस थानाक्षेत्र की हिमगिरी कालोनी में रहता है। युवती के अनुसार उसने अपनी मर्जी से 27 नवंबर 2021 को मोहम्मद आजम के साथ निकाह कर लिया। इसके बाद वह पति के साथ हिमगिरी कालोनी में रह रही है।
आरोप है कि उसके माता-पिता और भाई इस निकाह से खुश नहीं हैं। निकाह के बाद से ही उसके मायके वाले पति और ससुराल वालों को अपहरण का फर्जी आरोप लगाकर जेल भिजवाने की धमकी दे रहे हैं। इसके चलते उसे व उसके पति को मायके वालों से जान-माल का खतरा बना हुआ है। पीड़िता ने अपने माता-पिता और भाइयों से अपनी सुरक्षा के लिए एसएसपी से गुहार लगाई। उन्होंने मामले सीओ बिलारी को मामले की जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया है।
