साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज Keegan Petersen के फैन हुए रवि शास्त्री, कहा- गुंडप्पा विश्वनाथ की याद दिला दी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। भारत के पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री ने कीगन पीटरसन की तारीफ करते हुए कहा कि दक्षिण अफ्रीका का यह बल्लेबाज उन्हें गुंडप्पा विश्वनाथ की याद दिलाता है। पीटरसन ने भारत पर टेस्ट श्रृंखला में 2 . 1 से जीत में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने तीसरे टेस्ट में दो अर्धशतक जमाये और प्लेयर …

नई दिल्ली। भारत के पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री ने कीगन पीटरसन की तारीफ करते हुए कहा कि दक्षिण अफ्रीका का यह बल्लेबाज उन्हें गुंडप्पा विश्वनाथ की याद दिलाता है। पीटरसन ने भारत पर टेस्ट श्रृंखला में 2 . 1 से जीत में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने तीसरे टेस्ट में दो अर्धशतक जमाये और प्लेयर आफ द मैच के साथ प्लेयर आफ द सीरिज भी रहे।

शास्त्री ने ट्वीट किया ,” कीगन पीटरसन। एक दिन दुनिया का महान खिलाड़ी बनेगा। मेरे बचपन के हीरो गुंडप्पा विश्वनाथ की याद दिलाता है।” अपने दौर के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में रहे विश्वनाथ ने भारत के लिये 91 टेस्ट और 25 वनडे खेले। शास्त्री ने इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन के संदर्भ में यह भी कहा कि ‘केपी’ (कीगन पीटरसन) अच्छा ‘इनिशियल’ है।

ये भी पढ़ें : IND vs SA : टीम इंडिया का सपना टूटा, दक्षिण अफ्रीका ने 2-1 से सीरीज पर जमाया कब्जा

संबंधित समाचार