रायबरेलीः पुलिस ने अवैध असलहा के साथ छह संदिग्ध युवकों को दबोचा
महराजगंज/ रायबरेली। शुक्रवार रात चेकिंग के दौरान कोतवाली पुलिस ने कार में सवार छह संदिग्ध युवकों को हिरासत में ले लिया। तलाशी के दौरान इनके पास से 2 देशी तमंचा, कारतूस, सरिया, प्लास आदि बरामद किया गया। पुलिस ने सभी युवकों के विरुद्ध अपराधिक घटना की योजना बनाने सहित सम्बन्धित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर …
महराजगंज/ रायबरेली। शुक्रवार रात चेकिंग के दौरान कोतवाली पुलिस ने कार में सवार छह संदिग्ध युवकों को हिरासत में ले लिया। तलाशी के दौरान इनके पास से 2 देशी तमंचा, कारतूस, सरिया, प्लास आदि बरामद किया गया। पुलिस ने सभी युवकों के विरुद्ध अपराधिक घटना की योजना बनाने सहित सम्बन्धित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।
कोतवाली पुलिस द्वारा बीती रात रायबरेली-अमेठी सीमा स्थित मऊ नहर बैरियर पर चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान सामने से आ रही सफेद रंग की ब्रेजा कार को टार्च से इशारा कर रोका गया। अन्दर बैठे युवक संदिग्ध लगने पर सभी को बाहर निकाल कर पुलिस द्वारा जामा तलाशी ली गयी तो गंगासागर पाल व सुनील रावत के पास से 2 देशी तमंचा 315 बोर व कारतूस बरामद हुए।
वहीं कार की तलाशी लेने पर सरिया के टुकड़े प्लास व पेचकश आदि बरामद हुआ। मामले में कोतवाल एन के कुशवाहा ने बताया की प्रकरण में रामनगर थाना मोहनगंज जिला अमेठी निवासी गंगासागर पाल पुत्र रामसजीवन पाल , सुनील रावत पुत्र रघुनन्दन, विजय कुमार देवता दीन, रणविजय सिंह पुत्र हरि प्रसाद सिंह, पवन कुमार पुत्र राम समुद्र व लवकुश पुत्र रामप्रकाश के विरूद्ध सम्बन्धित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया।
यह भी पढ़ें:-Indian Army Day: भारतीय सैनिकों की कहानी पर बनी बॉलीवुड की इन सुपरहिट फिल्मों ने जीता फैंस का दिल, देखें…
