अलीगढ़ में आयोजित होगी धर्म संसद, बड़ी संख्या में जुटेंगे साधु-संत, जानें
अलीगढ़। यूपी में चुनावी माहौल के बीच संत समाज भी अब हुंकार भरने को तैयार है। संत समाज भी यूपी में हिंदूवादी माहौल बनाने के लिए कमर कस रहा है। इसी कड़ी में निरंजनी अखाड़े ने इसी को लेकर 22 जनवरी को धर्म संसद कराने की घोषणा की है। इससे प्रदेश की राजनीति एक बार …
अलीगढ़। यूपी में चुनावी माहौल के बीच संत समाज भी अब हुंकार भरने को तैयार है। संत समाज भी यूपी में हिंदूवादी माहौल बनाने के लिए कमर कस रहा है। इसी कड़ी में निरंजनी अखाड़े ने इसी को लेकर 22 जनवरी को धर्म संसद कराने की घोषणा की है। इससे प्रदेश की राजनीति एक बार फिर गरमा सकती है।
धर्म संसद में जितेंद्र नारायण ने दिया था विवादित बयान
बता दें कि हरिद्वार धर्म संसद में विवादित बयान देने को लेकर जितेंद्र नारायण त्यागी उर्फ वसीम रिजवी को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के अनुसार, 22 जनवरी को अलीगढ़ में होने जा रही इस धर्म संसद का आयोजन निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर साध्वी अन्नपूर्णा की ओर से किया जा रहा है। इस धार्मिक संसद में संतों के साथ पूरे हिंदू समाज को आमंत्रित किया गया है। इसके साथ ही हर एक को अपना विचार रखने की स्वतंत्रता भी दी गई है। ये संसद शहर के गांधी पार्क क्षेत्र के रामलीला मैदान में 22 और 23 जनवरी को आयोजित किया जाएगा।
पढ़ें: यूपी चुनाव 2022: बसपा के उम्मीदवारों की पहली सूची में एक चौथाई मुस्लिम प्रत्याशी
मुस्लिम समाज ने भी किया था आयोजन
विदित हो कि पिछले दिनों हरिद्वार में हुई धर्म संसद के बाद काफी हंगामा मच गया था। नफरत वाली स्पीच के कारण सोशल मीडिया पर भी इस संसद को लेकर बहुत आलोचनाएं हुई थीं। इसके बाद हाल ही मुस्लिम धर्म के लोगों ने भी संसद आयोजित कर काफी उत्तेजित बयान दिए थे।
ऐसे में चुनाव से ठीक पहले इस तरह के आयोजन चुनावी माहौल को गर्म करने का काम करेंगे। यहां से यदि कोई विवादित बयान दिया जाता है तो निश्चित तौर पर वह चुनावी मुद्दा बनेगा। चूंकि यह हिंदू धर्म या सनातन धर्म पर आधारित होगा तो यहां से भाजपा को सपोर्ट किए जाने की पूरी कोशिशें की जाएंगी।
