हरदोई: आज मिले 117 कोरोना संक्रमित, संख्या पहुंची 559

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। शनिवार को सुबह से आई तीन अलग-अलग सूचियों में कोरोना वायरस से संक्रमित 117 लोग पाजिटिव पाए गए हैं। इस तरह कोरोनावायरस से संक्रमित रोगियों की संख्या जिले में 559 पहुंच गई है। दिन प्रतिदिन कोरोना की बढ़ती हुई संख्या के बावजूद भी लोग बिना मास्क के घूमते दिखाई पड़ रहे हैं। कोरोना को …

हरदोई। शनिवार को सुबह से आई तीन अलग-अलग सूचियों में कोरोना वायरस से संक्रमित 117 लोग पाजिटिव पाए गए हैं। इस तरह कोरोनावायरस से संक्रमित रोगियों की संख्या जिले में 559 पहुंच गई है। दिन प्रतिदिन कोरोना की बढ़ती हुई संख्या के बावजूद भी लोग बिना मास्क के घूमते दिखाई पड़ रहे हैं।

कोरोना को लेकर लोग बरत रहे लापरवाही

सोशल डिस्टेंसिंग की तो बात ही दूर की है, बाजारों में भीड़ भाड़ पर भी कोई प्रतिबंध नहीं लग पा रहा है। भले ही कोरोना की दूसरी लहर में लोगों ने अपनों को खोया हो, लेकिन बावजूद इसके तीसरी लहर में लोग कोरोना का गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। यही वजह है कि कोरोना संक्रमितों की संख्या में रोज इजाफा हो रहा है। प्रशासन किशोरवय के लिए टीकाकरण पर जोर तो दे रही है, लेकिन कोविड-19प्रोटोकाल का पालन करवाने में असहाय सी दिखाई दे रही है।

शासन-प्रशासन की इस बार नहीं दिखाई दे रही सख्ती

महामारी की जंग में हर नागरिक को सिपाही की भूमिका निभानी पड़ेगी, तभी महामारी से बचाव संभव है ऐसा नहीं कि लोग कोरोना से होने वाले नुकसान से अनभिज्ञ हैं वह जानते भी हैं फिर भी लापरवाही करते हुए दिखाई पड़ रहे हैं। यही वजह है कि कोरोना जैसी महामारी को पैर फैलाने का मौका मिल रहा है, वहीं दूसरी लहर में जिस तरह से शासन प्रशासन में सख्ती दिखाई थी, इस तीसरी लहर में वह कहीं नजर नहीं आ रही है।

पढ़ें: अयोध्या: जिलाधिकारी ने विकास कार्यों का किया निरीक्षण, एक्सईएन का रोका वेतन

मास्क के प्रयोग से ही कोविड से बच सकते हैं

रही बात कोरोनावायरस की तो उसका हौवा अब कहीं दिखाई नहीं दे रहा है। ऐसा लग रहा है कि लोग कोरोना का अपनी नियति मान चुके हैं। यही भ्रम लोगों की जान का दुश्मन बना हुआ है। तीसरी लहर में सचेत होने की बेहद आवश्यकता है। आज सुबह से कोरोना संक्रमित लोगों की तीम सूचियां आई। पहली सूची में 106 संक्रमित, दूसरी सूची में 08 संक्रमित तथा तीसरी सूची में तीन संक्रमित लोगों का नाम शामिल हुआ है। इस तरह से यह संख्या अब 559 हो गई है।

यदि इसी तरह से या संख्या बढ़ती रही तो 1000 के ऊपर तमाम प्रतिबंध झेलने पड़ सकते हैं, इसलिए सचेत रहे मास्क का प्रयोग करें। सोशल डिस्टेंसिंग के साथ भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जाने से बचें। वहीं अपना और अपने परिवार का ख्याल रखें तभी कोरोना महामारी से बचा जा सकता है।

संबंधित समाचार