हरदोई: युवक ने घर के अंदर खुद को गोली से उड़ाया, मचा कोहराम
हरदोई। शहर में एक युवक ने अपने सर में सटा कर तमंचे से गोली मार ली। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसकी सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लिया। फिलहाल वारदात को लेकर कोई भी वजह बताने से इंकार कर रहा है। पुलिस छानबीन कर रही है। घर …
हरदोई। शहर में एक युवक ने अपने सर में सटा कर तमंचे से गोली मार ली। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसकी सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लिया। फिलहाल वारदात को लेकर कोई भी वजह बताने से इंकार कर रहा है। पुलिस छानबीन कर रही है।
घर से खफा होकर निकला था युवक
बताते चलें कि कोतवाली शहर के मोहल्ला प्रेम नगर निवासी मानवेन्द्र प्रताप सिंह किसी बात से खफा होकर घर के अंदर कमरे में शनिवार की शाम को तमंचे से गोली मारकर खुदकुशी कर ली। गोली की आवाज़ सुनकर घर और आसपास के लोग अचानक कमरे की ओर पहुंचे, लेकिन तब तक मानवेंद्र प्रताप की मौत हो चुकी थी। इसका पता होते ही इलाके में कोहराम मच गया। सूचना पुलिस को दी गई। शहर कोतवाल दीपक शुक्ला के मुताबिक कि युवक घर पर ही रहता था। प्रथम दृश्यटया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। आत्महत्या क्योंकि इस विषय की जांच की जा रही है।
पढ़ें: हरदोई: स्कूल हुए बंद तो बीईओ ने बीआरसी को बनाया ‘खाला का घर’
मकर संक्रांति पर गंगा नहाने गए युवक की डूबने से मौत
हरदोई। मकर सक्रांति पर गंगा स्नान करने गए युवक की पानी में डूब कर मौत हो गई काफी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने शव को बरामद किया। जानकारी के अनुसार थाना बिलग्राम के ग्राम गधुआ पुर निवासी सनी उर्फ दिवाकर (20) पुत्र योगेंद्र शनिवार को मकर सक्रांति के अवसर पर अपने फूफा के साथ राज घाट पर गंगा स्नान करने गया था।
स्नान के दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया देखते ही देखते वह गहरे पानी में चला गया। वहां नहा रहे लोगों ने उसे ढूंढने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली कई घंटों की मशक्कत के बाद गोताखोरों ने जाल के माध्यम से देर शाम सनी का शव बरामद किया। शनिवार को पूरे दिन अथक प्रयास के बाद देर शाम गोताखोरों के हाथ सफलता लगी और उन्होंने जाल के माध्यम से शनि के शव को बाहर निकाला।
सनी की मौत की खबर सुनकर उसके परिजनों में हड़कंप मच गया सनी के डूबने की खबर मिलते ही गंगा घाट पर सैकड़ों की भीड़ जमा हो गई। बताते चलें कि प्रशासन में गंगा घाट पर स्नान के लिए कोई विशेष व्यवस्था नहीं की थी प्रशासन की हीला हवाली के चलते ही सनी काल के गाल में समा गया।
