यूपी चुनाव : मुख्यमंत्री योगी का दावा- प्रचंड बहुमत के साथ फिर बनायेंगे सरकार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को दावा किया कि जन आकांक्षाओं पर खरी उतरने वाली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) दस मार्च को प्रचंड बहुमत के साथ दोबारा सरकार बनायेगी। गोरखपुर शहर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी घोषित किये जाने पर उन्होने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा और पार्टी संसदीय …

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को दावा किया कि जन आकांक्षाओं पर खरी उतरने वाली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) दस मार्च को प्रचंड बहुमत के साथ दोबारा सरकार बनायेगी। गोरखपुर शहर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी घोषित किये जाने पर उन्होने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा और पार्टी संसदीय बोर्ड के प्रति आभार जताया।

इसके साथ मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि जनता जनार्दन, पार्टी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों के अलावा मौजूदा एवं पूर्व जनप्रतिनिधियों के सहयोग से न केवल गोरखपुर बल्कि पूरे प्रदेश में भाजपा की प्रचंड जीत होगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने राष्ट्रवाद, विकास और सुशासन के मुद्दे पर प्रभावी काम कर ‘सबका साथ. सबका विकास’ के मंत्र को साकार किया है। 10 मार्च को चुनाव परिणाम आने के साथ ही भाजपा की प्रचंड बहुमत वाली सरकार बननी तय है।

यह भी पढ़ें:-लखनऊ: पुलिस और राजस्व कर्मियों से मारपीट करने वाले हुए गिरफ्तार

15 साल बाद कोई मुख्यमंत्री उतरेगा चुनाव मैदान में

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के आगामी विधान सभा चुनाव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का गोरखपुर शहर सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। पिछले 15 साल में योगी पहले मुख्यमंत्री हैं जो खुद चुनाव मैदान में किस्मत आजमायेंगे। भाजपा ने 18वीं विधान सभा के लिये होने वाले चुनाव में पार्टी के उम्मीदवारों की शनिवार को दिल्ली में जारी पहली सूची में योगी का नाम शामिल करते हुये उन्हें गोरखपुर शहर सीट से प्रत्याशी घोषित किया है। मौजूदा विधान सभा में योगी विधान परिषद सदस्य हैं।

यह भी पढ़ें:-सीमा शुल्क विभाग के अधिकारियों ने दिल्ली एयरपोर्ट पर 10 लाख रुपये की नकली भारतीय मुद्रा की बरामद

संबंधित समाचार