गोरखपुर: मुख्यमंत्री योगी ने बीआरडी मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को बीआरडी मेडिकल कॉलेज के डेडिकेटेड कोविड हॉस्पिटल व रीजनल मेडिकल रिसर्च सेंटर (आरएमआरसी) की लैब का निरीक्षण कर इलाज व जांच के इंतजामों की हकीकत जानी। निरीक्षण के दौरान योगी जांच व इलाज की व्यवस्था देख संतुष्ट नजर आए और कहा कि यहां कोरोना जांच …

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को बीआरडी मेडिकल कॉलेज के डेडिकेटेड कोविड हॉस्पिटल व रीजनल मेडिकल रिसर्च सेंटर (आरएमआरसी) की लैब का निरीक्षण कर इलाज व जांच के इंतजामों की हकीकत जानी। निरीक्षण के दौरान योगी जांच व इलाज की व्यवस्था देख संतुष्ट नजर आए और कहा कि यहां कोरोना जांच व इलाज का मुकम्मल इंतजाम है। दोपहर बाद मेडिकल कॉलेज पहुंचे योगी ने सबसे पहले पांच सौ बेड की क्षमता वाले डेडिकेटेड कोविड हॉस्पिटल का जायजा लिया। उन्होंने कंट्रोल रूम में तैनात कर्मचारियों से उनकी कार्यप्रणाली के बारे में पूछा।

मुख्यमंत्री योगी ने कंट्रोल रूम में लगे मॉनिटर से भर्ती मरीजों का इलाज होते भी देखा। इस अवसर पर बताया गया कि कुल 20 कोविड पॉजिटिव भर्ती हैं। इनमें से 12 गोरखपुर के तथा शेष अन्य जिलों तथा सीमावर्ती इलाकों के हैं। मुख्यमंत्री ने साथ में मौजूद प्रशासनिक व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन की तरफ से हर प्रकार के संसाधन मुहैया कराए गए हैं, लिहाजा इलाज में किसी भी तरह की कोताही नहीं होनी चाहिए।

डेडिकेटेड कोविड हॉस्पिटल का जायजा लेने के बाद योगी लिक्विड ऑक्सीजन प्लांट पहुंचे और यहां की व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
इसके बाद वह रीजनल मेडिकल रिसर्च सेंटर की लैब का निरीक्षण करने गए। मुख्यमंत्री को बताया गया कि यहां जांच के लिए अत्याधुनिक मशीनें उपलब्ध हैं। आरटीपीसीआर से प्रतिदिन दस हजार कोरोना जांच की सुविधा यहां उपलब्ध है।

यह भी पढ़ें:-पश्चिम बंगाल: सरकार ने कोविड-19 प्रतिबंध को 31 जनवरी तक बढ़ाया, सख्ती के साथ विवाह व मेले के आयोजन की अनुमति

संबंधित समाचार