समाज के सभी वर्गों के लिए समर्पित हैं डिम्पल यादव : नवल किशोर नथानी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोरखपुर। व्यापारी नेता एवं 322 शहर विधानसभा से समाजवादी पार्टी के भावी प्रत्याशी नवल किशोर नथानी (अग्रवाल) ने शनिवार को कन्नौज से सपा सांसद व सपा मुखिया अखिलेश यादव की धर्मपत्नी डिम्पल यादव का गोलघर स्थित गांधी प्रतिमा पर केक काटकर बड़े ही धूमधाम से जन्मदिन मनाया। 322 शहर विधानसभा गोरखपुर के समाजवादी पार्टी से …

गोरखपुर। व्यापारी नेता एवं 322 शहर विधानसभा से समाजवादी पार्टी के भावी प्रत्याशी नवल किशोर नथानी (अग्रवाल) ने शनिवार को कन्नौज से सपा सांसद व सपा मुखिया अखिलेश यादव की धर्मपत्नी डिम्पल यादव का गोलघर स्थित गांधी प्रतिमा पर केक काटकर बड़े ही धूमधाम से जन्मदिन मनाया।

322 शहर विधानसभा गोरखपुर के समाजवादी पार्टी से भावी प्रत्याशी नवल किशोर नथानी ने कहा कि समाजवादी नेता व सांसद डिम्पल यादव समाज के सभी वर्गों के लिए समर्पित रही हैं। उन्होंने कहा कि आज हम सभी उनका जन्मदिन मनाते हुए उनके दीर्घायु व उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं।समाजवादी पार्टी नेता एवं 322 शहर विधानसभा के भावी प्रत्याशी नवल किशोर नथानी ने कहा कि सपा से चुनाव मैदान में आ रहे हैं और उन्हें समाज के सभी वर्गों का समर्थन मिल रहा है।

सपा नेता नवल किशोर नथानी (अग्रवाल) ने गोलघर में व्यापारियों के बीच पहुंच कर सपा सरकार की नीतियों के साथ अपना जनसम्पर्क अभियान आगे बढ़ाया। इस अवसर पर मनोज अग्रहरी, सत्यप्रकाश जायसवाल, जितेन्द्र कुमार, वरिष्ठ समाजसेवी राजेंद्र राय, विजय यादव, ब्राम्हण नेता जनार्दन मिश्रा सहित अन्य सहयोगीगण मौजूद रहे।

मकर संक्रांति के अवसर पर किया गया खिचड़ी प्रसाद वितरण का आयोजन

गोरखपुर। आज मकर संक्रांति के अवसर पर शास्त्री चौक पर एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें स्थानीय लोगों के सहयोग के द्वारा खिचड़ी प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया। जिसमें हजारों की संख्या में आम जनमानस ने खिचड़ी प्रसाद ग्रहण किया । वही इस बारे में मीडिया से बात करते हुए जिला अभियोजन अधिकारी वी डी मिश्रा ने बताया कि खिचड़ी प्रसाद वितरण का कार्यक्रम पिछले 3 वर्षों से मकर संक्रांति के अवसर पर किया जाता है।

यह भी पढ़ें:-मुरादाबाद : विधानसभा चुनाव में खुली टीकाकरण में गंभीरता की पोल, लापरवाह कर्मियों का रोका गया वेतन

संबंधित समाचार