लखनऊ: जल्द घोषित हो सकता है यूपी बोर्ड परीक्षा कार्यक्रम, प्लान बी तैयार…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। यूपी बोर्ड 2022 की परीक्षा की तारीखों की घोषणाएं जल्द हो सकती हैं। बोर्ड की ओर से परीक्षा केंद्रों की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस बार यूपी बोर्ड की परीक्षा में 52 लाख से अधिक परीक्षार्थी शामिल होंगे। साथ ही इस बार उन स्कूलों को केंद्र नहीं बनाया जा रहा है, जो …

लखनऊ। यूपी बोर्ड 2022 की परीक्षा की तारीखों की घोषणाएं जल्द हो सकती हैं। बोर्ड की ओर से परीक्षा केंद्रों की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस बार यूपी बोर्ड की परीक्षा में 52 लाख से अधिक परीक्षार्थी शामिल होंगे। साथ ही इस बार उन स्कूलों को केंद्र नहीं बनाया जा रहा है, जो मानकों का पालन नहीं करते हैं।

वहीं अधिकारिक सूत्रों ने बताया कि बोर्ड परीक्षाएं 24 मार्च से शुरू होंगी और 20 अप्रैल तक खत्म करा ली जाएंगी। इसके बाद कॉपियों का मूल्यांकन किया जाएगा और जून के पहले सप्ताह तक रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। हालांकि बोर्ड की ओर से अभी कोई औपचारिक घोषणा नहीं की गयी है।

ये भी पढ़ें: बरेली: जिला कलेक्ट्रेट में नामांकन की तैयारियों को लेकर जोर-शोर से जुटा प्रशासन

कोरोना के चलते नहीं हो पा रही यूपी बोर्ड परीक्षा की घोषणा

इधर बोर्ड के अधिकारिक सूत्रों का कहना है कि बोर्ड द्वारा अभी तक परीक्षा की तारीखों का एलान इसलिए नहीं किया जा रहा है, क्योंकि देशभर में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है। ऐसे में बोर्ड परीक्षा की तारीखों को लेकर मंथन चल रहा है। ऐसे में बोर्ड अधिकारियों का मानना है कि अगर परीक्षा होती है तो भी तैयारी रखी जाये और अगर नहीं होती है तो भी उसके लिए छात्रों को प्रमोट किए जाने का फार्मूला तैयार कर लिया जाये। बता दें कि अमूमन हमेशा से ही यूपी बोर्ड की परीक्षाएं मार्च के महीने में ही कराई जाती हैं।

ये भी पढ़ें: मुरादाबाद: नवविवाहिता ने जेठ पर लगाया अवैध हथियार के बल दुष्कर्म का आरोप

संबंधित समाचार