कानपुर: बसपा नेता की गाड़ी से 50 लाख नकदी बरामद, मचा हड़कंप…
कानपुर। कानपुर पुलिस ने शनिवार को जांच में बसपा के एक नेता की गाड़ी से 50 लाख रुपये बरामद किए। गाड़ी बसपा नेता शमसुद्दीन राइनी की है। शमसुद्दीन बसपा के दूसरे नसीमुद्दीन सिद्दीकी के नाम से भी जाने जाते हैं। फिलहाल इतनी बड़ी रकम मिलने को लेकर शमसुद्दीन या पार्टी की ओर से कोई बयान …
कानपुर। कानपुर पुलिस ने शनिवार को जांच में बसपा के एक नेता की गाड़ी से 50 लाख रुपये बरामद किए। गाड़ी बसपा नेता शमसुद्दीन राइनी की है। शमसुद्दीन बसपा के दूसरे नसीमुद्दीन सिद्दीकी के नाम से भी जाने जाते हैं। फिलहाल इतनी बड़ी रकम मिलने को लेकर शमसुद्दीन या पार्टी की ओर से कोई बयान सामने नहीं आया है।
बसपा के खास नेता माने जाते हैं शमसुद्दीन
गौरतलब है कि शमसुद्दीन राइनी मायावती के खास आदमियों में से एक हैं। उन पर मायावती काफी विश्वास करती हैं। यही कारण है कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश की राजनीति में वह मायावती के खास सिपहसालार हैं। दरअसल चुनाव आयोग ने अब चुनावी दौर में 10 हजार रुपये नगद लेकर जाना भी प्रतिबंधित कर दिया है। यह पैसा तब लेकर जा पाएंगे, जब आपके पास पैसों के लाने का दस्तावेज होंगे। इसी कड़ी में जिले की सीमाएं सील करते हुए 35 चेकपोस्ट सक्रिय किए गए हैं।
प्रदेश भर में 184 शस्त्र जब्त, 501 लाइसेंस निरस्त
लखनऊ। प्रदेश में शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष चुनाव करने के मद्देनजर आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद से अब तक प्रदेश में 36,65,235 प्रचार-प्रसार सामग्री हटायी गई। जबकि 4,65,354 लाइसेंसी शस्त्र जमा कराये गए और 184 लाइसेंस जब्त किये गये तथा 501 लाइसेंस निरस्त किया गया।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि पुलिस विभाग द्वारा सीआरपीसी के तहत 14,14,642 लोगों को पाबंद किया गया। आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन में अब तक 71 लोगों के विरूद्ध विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज करायी जबकि 24 घंटों में 20 लोगों के खिलाफ 24 घंटों में एफआईआर दर्ज कराई गई है। इसके साथ ही अब तक 2739 शस्त्र, 2879 कारतूस, 186 विस्फोटक एवं 42 बम बरामद किये गये। आबकारी विभाग ने तक 5.59 करोड़ रूपये से अधिक मूल्य की 2,55,248 लीटर शराब जब्त की। इसके अतिरिक्त 2.07 करोड़ रुपये कैश भी बरामद किया गया है।
पढ़े: लखनऊ: खरमास बाद विवाह का दौर शुरू, आप भी उठाएं इस योजना का लाभ…
