राजधानी दिल्ली समेत पूरा उत्तर भारत ठंड से ठिठुरा, राजस्थान भी कांप रहा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। पूरा उत्तर भारत, राजस्थान समेत कई प्रदेशों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान सामान्य से कुछ अधिक 8.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजस्थान के भी कई हिस्सों में कड़ाके की सर्दी और कोहरे का प्रकोप जारी है। सर्दी और कोहरे से आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। …

नई दिल्ली। पूरा उत्तर भारत, राजस्थान समेत कई प्रदेशों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान सामान्य से कुछ अधिक 8.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजस्थान के भी कई हिस्सों में कड़ाके की सर्दी और कोहरे का प्रकोप जारी है। सर्दी और कोहरे से आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। इसके साथ ही भारत के मौसम विभाग (आईएमडी) ने रविवार का दिन सर्द रहने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है। अधिकारियों ने  बताया कि दिल्ली में अधिकतम तापमान 14 डिग्री रहने का पूर्वानुमान है जबकि सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्ष आर्द्रता 87 प्रतिशत दर्ज की गई।

मौसम कार्यालय ने पूरे राष्ट्रीय राजधानी में दिन सर्द होने और आंशिक रूप से बादल छाए रहने का पूर्वानुमान लगाया है। वहीं दिल्ली में रविवार की सुबह मध्यम दर्जे की धुंध छाई रही। दिल्ली में शनिवार को कड़ाके की सर्दी पड़ी और इस मौसम का सबसे कम अधिकतम तापमान 14.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और घना कोहरा छाया रहा।

अधिकारियों ने बताया कि सफदरजंग वेधशाला जहां के आंकड़ों को पूरे शहर के लिए मानक माना जाता है वहां पर न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो सामान्य से कम था। दिल्ली के नरेला और जाफरपुर में कड़ाके की ठंड पड़ रही है और दोनों जगहों पर क्रमश: 10.7 डिग्री और 10.9 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया जो सामान्य से क्रमश: सात और नौ डिग्री कम है। नरेला शनिवार को दिल्ली का सबसे ठंडा स्थान रहा।

आईएमडी के मुताबिक सर्द दिन तब माना जाता है जब न्यूनतम तामपान 10 डिग्री से नीचे हो और अधिकतम तापमान सामान्य से कम से कम 4.5 डिग्री कम हो। विभाग के मुताबिक कड़ाके की सर्दी तब घोषित की जाती है जब अधिकतम तापमान सामान्य से 6.5 डिग्री नीचे हो। आईएमडी ने बताया कि अगले चार दिनों तक दिल्ली में घना कोहरा छाए रहने का पूर्वानुमान है।

दिल्ली की वायु गुणवत्ता रविवार पूर्वाह्न 10 बजकर पांच मिनट पर 261 दर्ज की गई जबकि पड़ोसी फरीदाबाद में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 273 दर्ज किया गया। गाजियाबद में 245,ग्रेटर नोएडा में 214 और नोएडा में 235 एक्यूआई दर्ज किया गया। एक्यूआई को शून्य और 50 के बीच ‘अच्छा’, 51 और 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 और 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 और 300 के बीच ‘खराब’, 301 और 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 और 500 के बीच ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है।

राजस्थान में कड़ाके की सर्दी और कोहरे का प्रकोप जारी
राजस्थान के कई हिस्सों में कड़ाके की सर्दी और कोहरे का प्रकोप जारी है। राज्य के कुछ हिस्सों में कड़ाके की सर्दी और कोहरे से आम जनजीवन प्रभावित हुआ है। राज्य के एकमात्र पर्वतीय पर्यटक स्थल माउंट आबू में रात का तापमान पिछले तीन चार दिनों से शून्य से नीचे दर्ज किया गया।

यहां शनिवार रात का तापमान शून्य से तीन डिग्री नीचे दर्ज किया गया। मौसम विभाग के प्रवक्ता के अनुसार शनिवार को मैदानी इलाकों में करौली राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा जहां रात का तापमान 2.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, धौलपुर में न्यूनतम तापमान 2.7 डिग्री सेल्सियस, सीकर के फतेहपुर में 3.1 डिग्री, नागौर में 3.3 डिग्री, सीकर में 4.4 डिग्री, टोंक के वनस्थली में 4.5 डिग्री, अजमेर में 4.7 डिग्री, चूरू में 5.5 डिग्री, राजधानी जयपुर में छह डिग्री और जैसलमेर में सा डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विभाग ने रविवार को झुंझुनूं, सीकर जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। वहीं, जयपुर, अलवर, भरतपुर, दौसा, धौलपुर, अजमेर, चित्तौड़गढ़, हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर, चूरू, बीकानेर में भी शीतलहर और कोहरे की संभावना जताई है।

ये भी पढ़े-

रिश्वत मामले में CBI ने गेल के निदेशक को किया गिरफ्तार, कई ठिकानों पर छापेमारी जारी

संबंधित समाचार