टेक्सास में हमलावर को ढेर कर सुरक्षित बचाए गए बंधक, पाकिस्तानी वैज्ञानिक को रिहा करने की कर रहा था मांग
वाशिंगटन। अमेरिका में टैक्सास के कोलीविल में बेथ इज़राइल सभास्थल से बंधक बनाये गये एक व्यक्ति को मुक्त कर दिया गया है तथा संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई) के अधिकारी स्थिति पर निगरानी रखे हुए है। सीएनएन ने कोलीविल पुलिस साजेंट डारा नेल्सन के हवाले से अपनी रिपोर्ट में बताया कि प्लेजेंट रन रोड पर 6100 …
वाशिंगटन। अमेरिका में टैक्सास के कोलीविल में बेथ इज़राइल सभास्थल से बंधक बनाये गये एक व्यक्ति को मुक्त कर दिया गया है तथा संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई) के अधिकारी स्थिति पर निगरानी रखे हुए है। सीएनएन ने कोलीविल पुलिस साजेंट डारा नेल्सन के हवाले से अपनी रिपोर्ट में बताया कि प्लेजेंट रन रोड पर 6100 ब्लॉक को खाली करा लिया गया है और एफबीआई अधिकारी बंधक बनाने वालों से बातचीत कर रहे हैं।
घटना में कोई घायल नहीं हुआ है तथा आम जनता के लिए किसी प्रकार का खतरा नहीं है। पुलिस की ओर से जारी बयान के मुताबिक बंधक व्यक्ति को शनिवार स्थानीय समयानुसार शाम पांच बजे मुक्त कर दिया गया है और उसे किसी प्रकार की चिकित्सा की आवश्यकता नहीं है तथा वह शीघ्र ही अपने परिवार के साथ फिर से मिल सकेगा।
अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक संदिग्ध ने शनिवार को कांग्रेगेशन बेथ इजराइल सभागार में चार लोगों को बंधक बना लिया था। एक अमेरिकी अधिकारी के मुताबिक बंधक बनाने वाले ने उस पाकिस्तानी महिला आफिया सिद्दीकी के भाई होने का दावा किया है और वह उसकी रिहाई की मांग कर रहा है।
महिला का कथित तौर पर अल-कायदा आतंकवादी समूह से संबंध था , जो अफगानिस्तान में अमेरिकी अधिकारियों को मारने की कोशिश के आरोप में इन दिनों अमेरिका की संघीय जेल में 86 साल की सजा काट रही है।
ये भी पढ़े-
