मुरादाबाद : साइबर ठगों ने डॉक्टर को लगाया चूना, होटल में कमरा बुक कराने के नाम पर 45 हजार ठगे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। साइबर ठगों ने होटल में कमरा बुक करने के नाम पर डॉक्टर को ही 45 हजार का चूना लगा डाला। पीड़ित ने बैंक में शिकायत की तो कह दिया कि थाने में एफआईआर दर्ज कराओ। तब पीड़ित ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई। सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के एमडीएम …

मुरादाबाद, अमृत विचार। साइबर ठगों ने होटल में कमरा बुक करने के नाम पर डॉक्टर को ही 45 हजार का चूना लगा डाला। पीड़ित ने बैंक में शिकायत की तो कह दिया कि थाने में एफआईआर दर्ज कराओ। तब पीड़ित ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई।

सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के एमडीएम दीनदयाल नगर निवासी डॉ. मयंक दुबे ने एसएसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया है कि उन्हें केरल जाना था। इसके लिए उन्होंने 16 दिसंबर को एगोडा कंपनी द्वारा होटल बुक कराने के लिए एचडीएफसी बैंक के डेविड कार्ड द्वारा 37 हजार 409 रुपये ट्रांसफर किए थे। कंपनी ने उन्हें बुकिंग कंफर्म का मैसेज भी दिया। बाद में बताया गया कि आपका सीवीवी (कार्ड वैरीफिकेशन वैल्यू) गलत है, आपकी बुकिंग कैंसिल हो गई है। दोबारा 37 हजार 409 फिर से भेजो। यह भी बताया गया कि पहले भेजी गई पूरी रकम वापस कर दी जाएगी।

इस पर उन्होंने 24 हजार 877 रुपये फिर ट्रांसफर कर दिए। तब 26 से 28 दिसंबर तक की बुकिंग कंफर्म कर दी गई। पीड़ित ने बताया कि एगोडा कंपनी एक रिसोर्ट में सात हजार सात सौ रुपये में बुकिंग मिल जाएगी। इस पर उन्होंने पैसे बचाने के लिए सात हजार सात सौ रुपये भी कंपनी को ट्रांसफर कर दिए। कंफर्म का मैसेज भी आ गया। इसके बाद वह केरल पहुंचे तब बैच एंड लेक आयुबैसिक रिसोड से पता चला कि उनकी कोई बुकिंग ही नहीं है। तब उन्होंने अपने पैसे वापस मांगे तब आरोपियों ने रुपये देने से मना कर दिया। साथ ही यह भी कहा कि हम हजारों लोगों के साथ ऐसा ही कर चुके हैं।

डॉ. मयंक के अनुसार उन्होंने 26 से 28 दिसंबर तक 24 हजार 877 रुपये वाला होटल मिला लेकिन उनके 37 हजार 409 रुपये और सात हजार सात सौ रुपये कंपनी ने वापस करने से मना कर दिया। उन्होंने बैंक में शिकायत की तो प्रबंधक ने कह दिया कि तुम कंपनी के नाम एफआईआर कराकर उसकी कापी हमे दे दीजिए। आपकी रकम वापस करा देंगे। तब पीड़ित ने एसएसपी का दरवाजा खटखटाया। कप्तान ने साइबर क्राइम सेल को मामले की जांच सौंपी है।

संबंधित समाचार