नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में कलेक्टर आवास का घेराव
अलवर। विमंदित नाबालिग घटना मामले में पुलिस के रवैये एवं इस मामले को लेकर जिला कलेक्टर से मिलने गई छात्राओं के साथ किये गये व्यवहार को लेकर राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (रालोपा) के युवा मोर्चा ने जिला कलेक्टर निवास का आज यहां घेराव किया। विमंदित नाबालिग घटना को दुष्कर्म की घटना नहीं होने की बात सामने …
अलवर। विमंदित नाबालिग घटना मामले में पुलिस के रवैये एवं इस मामले को लेकर जिला कलेक्टर से मिलने गई छात्राओं के साथ किये गये व्यवहार को लेकर राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (रालोपा) के युवा मोर्चा ने जिला कलेक्टर निवास का आज यहां घेराव किया।
विमंदित नाबालिग घटना को दुष्कर्म की घटना नहीं होने की बात सामने आने के बाद से ही अलवर के छात्र, छात्राएं संगठन एवं राजनेताओं में भारी आक्रोश है और रविवार को सांसद हनुमान बेनीवाल की पार्टी रालोपा के युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष संदीप ओला के नेतृत्व में जिला कलेक्टर निवास का घेराव किया जो करीब दो घण्टे चला।
जिला कलेक्टर की ओर से इस मामले में केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से जांच की मांग की बात सरकार के पास भेजने एवं बालिकाओं को सुरक्षा के आश्वासन के बाद घेराव खत्म किया गया। इससे पहले मौके पर मौजूद एडीएम सुनीता पंकज एवं एसडीएम प्यारे लाल को संगठन की ओर से ज्ञापन दिया गया। इस अवसर पर श्री ओला ने कहा कि पुलिस अधीक्षक का बयान गैरजिम्मेदाराना है कि बालिका के साथ दुष्कर्म नहीं, कोई दुर्घटना हुई है।
उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार इस मामले को दिशा भ्रमित कर रही है। आखिर वह कोनसा दबाब है जिससे इस मामले को पलटा जा रहा है। पुलिस अपनी नाकामी को छिपाना चाहती है। उन्होंने कलेक्टर के बयान की निंदा की और आरोप लगाते हुए कहा कि बच्चियों को धमकाने से कुछ नहीं होगा। अपनी नाकामी को छिपाने के लिए ऐसी हरकत नहीं करनी चाहिए।
इस घटना में पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए युवा मजबूती से खड़ा है। अपनी सुरक्षा एवं पीड़िता को न्याय मांगने पर छात्राओं को धमकाना लोकतंत्र के खिलाफ है। उन्होंने इस प्रकरण की सीबीआई जांच की मांग की।
यह भी पढ़े-
युवती की हत्या के मामले में पिता और चाचा को मिला अजीवन कारावास
