राजधानी में भाजपा के साइबर योद्धाओं ने छेड़ा रण, कर रहे इस रणनीति पर काम…
लखनऊ। विधानसभा चुनाव में एकतरफा बढ़त लेने के लक्ष्य के साथ अकेले राजधानी में भाजपा के 1500 से अधिक साइबर योद्धा 24 घंटे पार्टी के प्रचार अभियान को गति प्रदान कर रहे हैं। सरकार की उपलब्धियों के अलावा भाजपा के साइबर योद्धाओं की टीम विपक्षी पार्टियों के नेताओं की सोशल मीडिया में पोल खोलने में …
लखनऊ। विधानसभा चुनाव में एकतरफा बढ़त लेने के लक्ष्य के साथ अकेले राजधानी में भाजपा के 1500 से अधिक साइबर योद्धा 24 घंटे पार्टी के प्रचार अभियान को गति प्रदान कर रहे हैं। सरकार की उपलब्धियों के अलावा भाजपा के साइबर योद्धाओं की टीम विपक्षी पार्टियों के नेताओं की सोशल मीडिया में पोल खोलने में भी पीछे नहीं है।
एक तरफ भाजपा लखनऊ महानगर के पदाधिकारी व कार्यकर्ता पांच-पांच कार्यकर्ताओं की टोलियां बनाकर मतदाताओं के घर पहुंच रहे हैं। केंद्र व प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से बूथ स्तर तक के कार्यकर्ता सक्रिय हैं। ये कार्यकर्ता सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के विकास पत्रक वितरित कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें: लखनऊ: बुलेट पर सवार होकर कट्टे के साथ राजधानी में घूमता था आरोपी, गिरफ्तार
भाजपा को जिताने के लिए साइबर योद्धा जुटे हुए हैं: गर्ग
भाजपा के मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बताया कि प्रत्येक मंडलों में शक्ति केंद्रों पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन में निरंतर बैठकों का आयोजन किया जा रहा है जिसमें सोशल मीडिया पर चुनावी रणनीतियों पर विचार विमर्श भाजपा के पक्ष में एक तरफा माहौल बनाने के कार्य को गति दी जा रही है। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर भी पार्टी के साइबर योद्धाओं ने कमर कस ली है और भाजपा द्वारा किए गए कार्यों को प्रचारित करने के अलावा विपक्षी पार्टियों द्वारा अपराधिक व दंगाई छवि वाले प्रत्याशियों को टिकट प्रदान करने के खिलाफ भी मोर्चा खोल दिया गया है।
ये भी पढ़ें: हल्द्वानी: नैनीताल पुलिस को पांच थानों के लिए मिले ‘डायल 112’ पेट्रोलिंग वाहन
