बरेली: अधिकतम पारा भी लुढ़का, ठंड ने कंपकपाया

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार।  ठंड का कहर लगातार जारी है। न्यूनतम तापमान के साथ अधिकतम तापमान भी गिरता जा रहा है। रविवार को अधिकतम तापमान लुढ़ककर 11 डिग्री जा पहुंचा। अधिकतम और न्यूनतम तापमान लगभग बराबर होने और धूप न निकलने से लोग पूरे दिन कांपते रहे। रात में ठंड और अधिक बढ़ गई। इसलिए लोग घरों …

बरेली,अमृत विचार।  ठंड का कहर लगातार जारी है। न्यूनतम तापमान के साथ अधिकतम तापमान भी गिरता जा रहा है। रविवार को अधिकतम तापमान लुढ़ककर 11 डिग्री जा पहुंचा। अधिकतम और न्यूनतम तापमान लगभग बराबर होने और धूप न निकलने से लोग पूरे दिन कांपते रहे। रात में ठंड और अधिक बढ़ गई।

इसलिए लोग घरों में ही कैद रहे जो लोग घरों से बाहर निकले वह भी खुद को ठंड से बचाते नजर आए। मौसम विभाग के अनुसार आगे भी कई दिनों तक इसी तरह से ठंड का कहर जारी रहेगा। मौसम विभाग की वेबसाइट के अनुसार रविवार को न्यूनतम तापतान 8.6 डिग्री और अधिकतम तापमान 11 डिग्री दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान सामान्य से माइनस 9 डिग्री नीचे लुढ़क गया।

20 जनवरी तक कोहरा छाया रहेगा और उसके बाद 21 व 22 जनवरी को आसमान में बादल छाए रहेंगे और बारिश की भी संभावना है। 17 जनवरी से 22 जनवरी तक तापमान में भी अधिक बढ़ोत्तरी दर्ज नहीं की जाएगी।

यह भी पढे-

बरेली: कोविड चिकित्सालय में फिर मिलीं अनियमितता, सीएमओ को दी सूचना

संबंधित समाचार