UP Election 2022: सपा-रालोद गठबंधन को समर्थन देने की बात को राकेश टिकैत ने नकारा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को देखते हुए भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत ने हाल ही में सपा-रालोद के गठबंधन को समर्थन दिया था.  लेकिन इसी बीच अब उनके भाई और यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत  ने इस बात से खंडन कर दिया है। राकेश टिकैत ने कहना कि उन्होंने कोई गठबंधन …

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को देखते हुए भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत ने हाल ही में सपा-रालोद के गठबंधन को समर्थन दिया था.  लेकिन इसी बीच अब उनके भाई और यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत  ने इस बात से खंडन कर दिया है।

राकेश टिकैत ने कहना कि उन्होंने कोई गठबंधन नहीं किया है। लोगों को समझने में गलती हुई है। मुजफ्फरनगर जिले की बुढ़ाना विधानसभा सीट से टिकट की घोषणा होने के बाद लोकदल के गठबंधन प्रत्याशी राजपाल बालियान किसानों की राजधानी सिसौली पहुंचे, हालांकि इस दौरान भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत ने समाजवादी पार्टी-राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के गठबंधन का खुलकर समर्थन करने का वीडियो भी सामने आया है।

समर्थन की बात पर उन्होंने कहा कि हमने अभी तक कोई समर्थन नहीं दिया है और हम जल्द ही अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से इसकी पुष्टि भी करेंगे। हमने तय कर लिया है कि हम किसी को समर्थन नहीं देंगे।

पढ़ें- बसपा सांसद अफजाल अंसारी की बिगड़ी तबीयत, लखनऊ में हुए भर्ती

संबंधित समाचार