विधानसभा चुनाव 2022 : शहर को विकास और युवाओं को रोजगार की है उम्मीद
मुरादाबाद,अमृत विचार। विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। अब बारी है अपने पसंद का नेता चुनने की। इसको लेकर शहर के कई सामाजिक संगठनों में मतदान का उत्साह है। मतदान के साथ ही लोग शहर में बेहतर विकास कराने वाले नेता को चुनने की बात कर रहे हैं। अमृत विचार से बात करते हुए …
मुरादाबाद,अमृत विचार। विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। अब बारी है अपने पसंद का नेता चुनने की। इसको लेकर शहर के कई सामाजिक संगठनों में मतदान का उत्साह है। मतदान के साथ ही लोग शहर में बेहतर विकास कराने वाले नेता को चुनने की बात कर रहे हैं। अमृत विचार से बात करते हुए परिवर्तन दी चेंज संगठन के लोगों ने कहा कि हम लोग इस बार एक ऐसे व्यक्तित्व को समर्थन देंगे जो अपने शहर के विकास की बात को दमदार तरीके से रख सके और सरकार भी उस पर अमल करे।
नया विधायक शहर में महिलाओं के लिए पिंक शौचालय बनवाए और उनकी सुरक्षा के लिए काम करे। हम लोग इस बार ऐसे विधायक को चुनेंगे तो धर्म-जाति से हटकर शहर की बेहतरी के लिए अपना योगदान दे।
हम नये विधायक से उम्मीद करते हैं कि वह शहर के बाजारों में महिलाओं के लिए पिंक शौचालयों का निर्माण कराए। साथ ही महिलाओं की सुरक्षा के अच्छे इंतजाम करे। – नेहा पांडे, सचिव, परिवर्तन दी चेंज
हमारा नया विधायक ऐसा होना चाहिए जो ई-वाहन एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए कार्य करे। हमारा नया विधायक युवाओं को रोजगार देने का काम करे। -पारस भारद्वाज, कोषाध्यक्ष, परिवर्तन दी चेंज
नया विधायक ऐसा हो जो शहर के युवाओं के लिए सरकारी विश्वविद्यालय का निर्माण कराए। जिले को सरकारी मेडिकल कालेज की भी जरूरत है। नये विधायक को इस ओर भी ध्यान देना होगा।-कपिल कुमार, अध्यक्ष, परिवर्तन दी चेंज
