अमरोहा : कड़ाके की सर्दी से ठिठुरे लोग, जनजीवन अस्त-व्यस्त
अमरोहा, अमृत विचार। सोमवार सुबह लोग जागे तो बाहर कोहरा देखकर घर से निकलने की हिम्मत ही नहीं जुटा पाए, क्योकिं एक तो कोहरा और दूसरा कंपा देने वाली ठंड। आवश्यक कार्यों से ही लोग घरों से बाहर निकले। बाजार, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, सरकारी दफ्तर और सार्वजनिक स्थानों पर लोगों की आवाजाही कम देखने …
अमरोहा, अमृत विचार। सोमवार सुबह लोग जागे तो बाहर कोहरा देखकर घर से निकलने की हिम्मत ही नहीं जुटा पाए, क्योकिं एक तो कोहरा और दूसरा कंपा देने वाली ठंड। आवश्यक कार्यों से ही लोग घरों से बाहर निकले। बाजार, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, सरकारी दफ्तर और सार्वजनिक स्थानों पर लोगों की आवाजाही कम देखने को मिली है। सड़कों पर वाहन रेंग रेंगकर चलते नजर आए।
सोमवार को अमरोहा में न्यनूतम तापमान 7 डिग्री और अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि गेहूं के लिए यह सर्दी फायदेमंद साबित हो रही है। इससे गेहूं की पैदावार पर अच्छा प्रभाव पड़ेगा। वहीं लोग ठंड से बचने के लिए अलाव जलाते नजर आए। आए दिन ठंड का प्रकोप कम होने की बजाए बढ़ रहा है। जिससे आमजन और पशु पक्षी भी बेहाल है।
पिछले पांच दिन से कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। बताया जा रहा है कि पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी हो रही है, जिसकी वजह से मैदानी क्षेत्र भी ठंड से अछूते नहीं है। यहां पर कड़ाके की ठंड पड़ रही है। पिछले सप्ताह तीन दिन लगातार बारिश से भी ठंड में इजाफा हुआ है। शासन ने ठंड और कोरोना की वजह से स्कूलों में अवकाश कर दिया। सोमवार को भी सुबह से सूर्य देव के दर्शन नहीं हुए। आसमान में बादल छाए हुए हैं। इससे और भी ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जिला कृषि अधिकारी राजीव कुमार सिंह का कहना है कि ठंड से गेहूं की फसल को फायदा है। जबकि दलहन, तिलहन और आलू की फसल को नुकसान भी है।
