बरेली: निर्माणाधीन सरकारी भवन में चौकीदार का लटका मिला शव, परिवारवालों ने जताई हत्या की आशंका
बरेली, अमृत विचार। प्रधानमंत्री आवास के निर्माणाधीन मकान में एक चौकीदार का शव सरिया के सहारे लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।मृतक के परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। सीबीगंज थाना क्षेत्र के हमीरपुर गांव के रहने वाले 55 वर्षीय हरदयाल गांव में …
बरेली, अमृत विचार। प्रधानमंत्री आवास के निर्माणाधीन मकान में एक चौकीदार का शव सरिया के सहारे लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।मृतक के परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं।
सीबीगंज थाना क्षेत्र के हमीरपुर गांव के रहने वाले 55 वर्षीय हरदयाल गांव में ही बन रहे प्रधानमंत्री आवास में चौकीदार का काम करते थे।
पुलिस के मुताबिक रविवार शाम वह खाना खाकर चौकीदारी करने निर्माणाधीन आवास पर गए थे।सोमवार सुबह उसका शव सरिया के सहारे लटका मिला। गांव के लोग जब सुबह खेतों पर जाने को निकले तो उन्होंने चौकीदार का शव लटका देखा। सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर सीबीगंज ओपी गौतम मौके पर पहुंच गए शव को नीचे उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वही मृतक के परिवार वाले हत्या की आशंका जता रहे हैं।
ये भी पढ़े-
