यूपी चुनाव 2022 : मुख्यमंत्री योगी ने सपा पर बोला हमला, लगाए ये गंभीर आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गाजियाबाद। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज सोमवार को यूपी चुनाव 2022 को लेकर सूबे के गाजियाबाद जिले में एक जनसभा को संबोधित किया। जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी ने अपनी सरकार के कामकाज का बखान किया। इसके साथ ही उन्होंने सपा समेत सभी विपक्ष दलों पर भी जमकर हमला बोला। सीएम योगी ने …

गाजियाबाद। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज सोमवार को यूपी चुनाव 2022 को लेकर सूबे के गाजियाबाद जिले में एक जनसभा को संबोधित किया। जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी ने अपनी सरकार के कामकाज का बखान किया। इसके साथ ही उन्होंने सपा समेत सभी विपक्ष दलों पर भी जमकर हमला बोला।

सीएम योगी ने सपा पर हमला बोलते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी का चेहरा चुनाव से पहले ही सामने आ गया है। व्यापारियों और सम्मानित लोगों की संपत्ति को कब्जा करने वालों को आश्रय दिया है। इसके साथ ही उन्होंने सपा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी सिंबल के लिए भी लेन देन हो रहा है। ये लोग लिस्ट भी सार्वजनिक नहीं कर रहे हैं।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि यूपी के कोविड प्रबंधन पूरे विश्व ने देखा। विशेषज्ञों ने कहा था कि कोरोना की दूसरी लहर ज्यादा खतरनाक होगी लेकिन प्रदेश के लोगों की जान बचाई गई। इस वक्त कोविड की तीसरी लहर दस्तक दे चुकी है, पहली दूसरी तीसरी वेव के दौरान मैं यहां आया। भारत और राज्य सरकार जीविका और जीवन बचा रहे हैं। जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि, गाजियाबाद में रोजाना कोरोना के 10 हजार टेस्ट हो रहे हैं। पूरे प्रदेश में 72 हजार निगरानी कमेटी बनाई गई हैं। गांव में प्रधान और शहर में पार्षद अध्यक्ष है। डोर टू डोर सर्वे किए जा रहे हैं।

उत्तर प्रदेश का कोरोना टीकाकरण में अहम योगदान- सीएम

जनसभा के दौरान कोरोना टीकाकरण को लेकर सीएम योगी ने कहा, दुनिया का सबसे बड़ा अभियान चल रहा है कल तक 157 करोड़ डोज दी जा चुकी है। इसमें यूपी का सबसे अहम और बड़ा योगदान है, हम 57 करोड़ लोगों को वैक्सीन दे चुके हैं। गाजियाबाद में फर्स्ट डोज 98 फीसदी लोगों को दी जा चुकी है। वहीं 69 फीसदी लोगों को दूसरी डोज दी जा चुकी है।

यह भी पढ़ें:-Birthday Special: लव लेटर लिखने के लिए मशहूर थे जावेद अख्तर, जानिए एक्टर के जीवन से जुड़ी रोचक बातें…

संबंधित समाचार